- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
मतदान केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग की मुकम्मल व्यवस्था, निर्भीक होकर करें मतदान
- by
- Nov 02, 2020
- 3837 views
भागलपुर की 5 विधानसभा सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट
भागलपुर, 2 नवंबर।
भागलपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। कोरोना काल में हो रहे चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल तैयारी कर रखी है। इसे लेकर हर मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।
सिविल सर्जन विजय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर हर स्तर पर व्यवस्था की गई है। हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और पीपीई किट उपलब्ध हैं । इसलिए लोगों को निर्भीक होकर मतदान के लिए जाना चाहिए। मतदान के दौरान कोरोना का खतरा नहीं रहेगा।
मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाताओं की होगी थर्मल स्कैनिंग:
मतदान केंद्र पर जाने से पहले आशा कार्यकर्ता मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग करेंगी। अगर किसी का तापमान 100 डिग्री से अधिक होगा तो उसे रोक दिया जाएगा। 15 मिनट बाद फिर से उसकी जांच होगी। अगर इस बार भी उसका तापमान 100 से अधिक रहा तो उसे बाद में मतदान करने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर दोबारा जांच में 100 डिग्री से कम तापमान रहा तो उसे मतदान के लिए जाने दिया जाएगा।
कोरोना के मरीज आखिरी घंटे में करेंगे मतदान:
मतदान केंद्रों पर कोरोना मरीजों के लिए भी वोटिंग की व्यवस्था की गई है। आखिरी घंटे में कोरोना मरीज पीपीई किट पहनकर अपना वोट डालेंगे। साथ ही इस दौरान दोबारा जांच में जिनके तापमान 100 डिग्री से अधिक रहा होगा,वे भी इसी समय अपना वोट डाल सकेंगे।
वोटरों के लिए मास्क, ग्लब्स और हैंड सैनिटाइजर की रहेगी व्यवस्था:
मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले स्वास्थ्यकर्मी मास्क, ग्लब्स और हैंड सैनिटाइजर लेकर मौजूद रहेंगे। मतदान के लिए आने वाले वोटरों को प्लास्टिक का ग्लब्स दिया जाएगा। साथ ही हाथ भी सैनिटाइज कराया जाएगा। जिसके पास मास्क नहीं रहेगा, उसे मास्क भी दिया जाएगा।
मतदान केंद्रों पर मेडिकल कचरा निस्तारण को भी बनाई गई है टीम:
मतदान के बाद जमा मेडिकल कचरे से कोरोना का संक्रमण दूसरे व्यक्ति में नहीं हो इसे लेकर एक टीम बनाई गई है। मतदान के दौरान मास्क, ग्लब्स के साथ जितना भी मेडिकल कचरा होगा, उसका व्यवस्थित तरीके से स्वास्थ्य कर्मी निस्तारण करेंगे। इसे लेकर जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्र जहां मतदान हो रहा है वहां के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है।
कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें .
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें .
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 80 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Swapnil Mhaske