- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
किशोरावस्था में एनीमिया रोकथाम के लिए घर-घर जाकर आयरन की दवा बाँट रहे हैं स्वास्थ्यकर्मी
- by
- Nov 12, 2020
- 3288 views
• विफ्स कार्यक्रम के तहत ऑगनबाड़ी सेविका और आशा बाँट रहीं हैं दवा
• कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर घर- घर जाकर बाँटी जा रही है दवा
लखीसराय-
स्वस्थ समाज निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर अग्रसर है। इसी कड़ी में किशोरावास्था में एनीमिया रोकथाम के लिए पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों में घर-घर जाकर आयरन की दवा बाँटी जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी विफ्स कार्यक्रम (साप्ताहिक आयरन फोलिक एसीड अनुपूरण) के तहत स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता और ऑगनबाड़ी सेविका को मिली है, जो लगातार अपने-अपने पोषक क्षेत्र में दवा वितरण का कार्य कर रही है। साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सलाह भी दे रहीं हैं।
दवा वितरण पर दिया जा रहा बल:
सिविल सर्जन पदाधिकारी डॉ आत्मानंद राय ने बताया कि किशोरावस्था में एनीमिया प्रबंधन काफी जरुरी होता है. किशोरियां भावी माताएं होती है. इस लिहाज से भी किशोरियों को एनीमिया से बचाव की जरूरत अधिक हो जाती है. इस दिशा में जिला स्वास्थ्य महकमा सजग है एवं साप्ताहिक आयरन फोलिक एसीड अनुपूरण के तहत पूरे जिले में आयरन फोलिक एसिड की दवा वितरित कर रहा है। अभी के दौर में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है. इसलिए कोविड-19 के गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही दवा वितरण के सफल संचालन के लिए सभी पीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और प्रखंड स्तर पर दवा वितरण की मानिटिरिंग करने को कहा गया है।
कोविड-19 से सुरक्षा के मद्देनजर बाँटी जा रही है घर-घर दवा :
कोविड-19 से सुरक्षा के मद्देनजर घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा बाँटी जा रही है। ताकि संक्रमण का कोई खतरा उत्पन्न नहीं है। इसके लिए दवा वितरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी आवश्यक गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं और मास्क, सेनेटाइजर व अन्य बचाव से संबंधित एहतियात बरत रहें हैं।
आयरन की दवा सेवन से दूर होगी खून की कमी की समस्या :
किशोरियों को आयरन की अधिक जरूरत होती है. किशोरावस्था में माहवारी शुरू के कारण प्रत्येक माह रक्त स्त्राव होता है जिसकी पूर्ति के लिए किशोरियों को अतिरिक्त आयरन की जरूरत बढ़ जाती है. शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की दवा का सेवन करना जरुरी है. आयरन की अतिरिक्त जरूरत को पूरा करने के लिए आहार में भी आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आहार में हरी साग-सब्जी, फ़ल, भुना हुआ चना एवं गुड आसानी से मिलने वाले खाद्य सामग्री है जो आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं.
कोविड-19 से बचाव की भी दी जा रही है जानकारी :
दवा वितरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों को कोविड-19 से बचाव की भी जानकारी दे रहे हैं। जैसे कि, मास्क का नियमित रूप से उपयोग करने, शारीरिक दूरी का हमेशा पालन करने, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने आदि की जानकारी दी जा रही है।
इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
• साबुन या अन्य अल्कोहल युक्त पदार्थों से बार-बार हार धोने की आदत डालें।
• मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें।
• घर से बाहर निकलने वक्त निश्चित रूप से मास्क का उपयोग करें और सेनेटाइजर साथ में रखें।
• भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
• बाहर बातचीत के दौरान आवश्यक दूरी का पालन करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 104 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar