- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 के दौर में भी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं चंदन कुमार
- by
- Dec 04, 2020
- 4254 views
- खगड़िया जिला आईसीडीएस कार्यालय में एनएनएम के जिला सहायक पद पर तैनात
- क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी लोगों को कोविड-19 से बचाव को लेकर करते जागरूक
खगड़िया, 04 दिसंबर।
कोविड-19 के दौर में भी आईसीडीएस के जिला कार्यालय में एनएनएम के जिला सहायक पद पर तैनात चंदन कुमार मजबूत इच्छाशक्ति की बदौलत अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन्होंने विभागीय कार्यों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के साथ-साथ लोगों को न सिर्फ कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किया बल्कि, बचाव की जानकारी देकर गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया है। साथ ही लोगों के मन में कोविड-19 को लेकर चल रहे भय को भी दूर किया है । लोगों को इससे डरने नहीं, बल्कि सतर्क और सावधान रहने के लिए जागरूक किया।
- पूरी एहतियात के साथ अपने कार्यों पर डटे रहे चंदन :-
आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीना सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दौर में भी एएनएम के जिला सहायक चंदन कुमार पूरी एहतियात के साथ अपने कार्यों पर डटे रहे। इस विषम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। विभागीय जिम्मेदारी के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 से बचाव को लेकर जागरूक करने की दोहरी जिम्मेदारी भी पूरी की। ये क्षेत्र भ्रमण कर भी विभाग से जुड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य लोगों को भी जागरूक करते रहे और कर्मियों का हौसला बढ़ाते रहे।
- जिम्मेदारी से बढ़ा हौसला और अपने कार्यों पर डटे रहें :-
एनएनएम के जिला सहायक चंदन कुमार ने बताया कि स्थिति तो बहुत विषम थी। किन्तु, जिम्मेदारी ने मेरे शरीर में नई ऊर्जा प्रदान की जिससे हौसला बढ़ा और फिर हम अपने कार्यों में जुट गये। विभागीय कार्यों के साथ-साथ विभागीय कर्मियों एवं आमलोगों को भी कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक करते रहे ।
- कार्यों के दौरान एहतियात का रखा ख्याल :-
जिला सहायक चंदन कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान खुद का भी बचाव के लिए एहतियात बरतते रहे । इसके लिए हमेशा सैनिटाइजर और मास्क को सुरक्षा के रूप में साथ रखा। शायद, यही वजह रहा कि कोविड-19 संक्रमण से दूर रहा।
- क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम लोगों को भी किया जागरूक :-
जिला सहायक चंदन कुमार जिले के किसी भी केंद्र पर निरीक्षण या किसी कार्यक्रम में भाग लेने जाते थे तो वहाँ सेविका-सहायिका के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के आम लोगों को भी जागरूक करते थे। इस दौरान नियमित रूप से मास्क पहननें , दो गज की शारीरिक-दूरी का हमेशा पालन करने, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने, सैनिटाइजर का उपयोग करने समेत कोविड-19 से बचाव के लिए अन्य आवश्यक जानकारी देते हुए पालन करने के लिए प्रेरित करते थे । साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील करते थे।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- दो गज की शारीरिक-दूरी का हमेशा पालन करें।
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- मुँह, नाक, ऑख को अनावश्यक छूने से बचें।
- आवश्यकतानुसार लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 83 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar