- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 की वैक्सीन आने की खबर से युवाओं में खुशी
- by
- Jan 06, 2021
- 2624 views
- खगड़िया के युवक मनीष कुमार ने कहा - अब मिलेगी कोविड-19 से स्थाई निजात
- लंबे समय से था लोगों को वैक्सीन का इंतजार, लोगों में नया सवेरा की उम्मीद
खगड़िया-
कोविड-19 की आने वाली वैक्सीन के सफल क्रियान्वयन के लिए जहाँ स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियाँ को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। वहीं, लंबे समय से वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों में उत्साह का माहौल है। खासकर युवाओं में तो भारी उत्साह है। दरअसल, समाज के हर तबके के लोग इस पल का लंबे समय से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे । । हालाँकि, वैक्सीन आने तक एहतियात जारी रखने की भी जरूरत है। ताकि किसी प्रकार के संक्रमण की संभावना उत्पन्न नहीं हो।
- अब मिलेगी कोविड-19 से स्थाई निजात :-
खगड़िया के युवक मनीष कुमार ने कहा कि लोग लंबे समय से जिस पल के इंतजार में थे वह घड़ी अब आने वाली है। कोविड-19 से बचाव के लिए आने वाली वैक्सीन की जानकारी मिलते ही लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों के अंदर वैक्सीन आने की खबर से कोविड-19 से स्थाई निजात की उम्मीद जगी है। किन्तु, इन खुशियों के साथ लोगों को वैक्सीन आने तक एहतियात जारी रखने की जरूरत है।
- वैक्सीनेशन के बाद भी गाइडलाइन का पालन जरूरी :-
, मनीष कुमार ने कहा कि वैक्सीन के पूर्व तो समाज के हर तबके के लोगों को बचाव से संबंधित उपायों का पालन करना जरूरी है ही। इसके अलावे वैक्सीनेशन के बाद भी वैक्सीन ले चुके लोगों को भी एहतियात जारी रखने की जरूरत है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वैक्सीनेशन के तुरंत बाद कोविड-19 समाप्त नहीं होगा । इसलिए, सभी लोगों को गाइडलाइन का पालन करते रहना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
- वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सामाजिक सहयोग जरूरी :-
मनीष कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सामाजिक सहयोग बेहद जरूरी है। क्योंकि, सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की पहल से वैक्सीनेशन सफल नहीं हो पाएगा। समाज के हर तबके के लोगों को सहयोग करने की आवश्यकता है। इसके लिए वैक्सीनेशन की सही जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना जरूरी है।
- वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक होना जरूरी :-
मनीष कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। समाज के शिक्षित युवाओं एवं बुद्धिजीवियों द्वारा वैक्सीनेशन की सही जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने की जरूरत है। ताकि वैक्सीन आने के बाद समाज में किसी प्रकार के अफवाहों की समस्या उत्पन्न नहीं हो और समाज के हर तबके के लोग वैक्सीनेशन अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें ।
- हर किसी के लिए वैक्सीन जरूरी :-
वैक्सीन समाज के हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। वैक्सीन लगने के बाद ही लोगों को कोविड-19 से स्थाई निजात मिलेगी और लोग पूरी तरह स्वतंत्र होकर अपना कार्य कर सकेंगे। इसके लिए सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ हर किसी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय करने की भी जरूरत है। ताकि वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन को बल मिल सके ।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- जहाँ-तहाँ नहीं थूकें ।
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
- अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 119 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar