- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
टीबी बीमारी होने पर की जानकारी मिलने पर पहले घबराई संजू देवी, फिर इलाज कराने पर हुई स्वस्थ
- by
- Feb 08, 2021
- 2536 views
- टीबी बीमारी को मात दे चुकी संसारपुर की संजू देवी ने कहा - समय पर इलाज शुरू कराने से आसानी के साथ मिला स्थाई निजात
- लक्षण दिखते ही कराएं जाँच, अस्पतालों में मुफ्त है जाँच व समुचित इलाज की सुविधा
खगड़िया, 08 फरवरी-
टीबी बीमारी को मात दे चुकी खगड़िया के संसारपुर निवासी 25 वर्षीय संजू देवी ने बताया कि मुझे अचानक खांसी हुई। जिसका गाँव के ग्रामीणों चिकित्सकों से इलाज कराना शुरू किया। किन्तु, परेशानी कम होने के बदले और बढ़ती गई। साथ ही खांसी के दौरान बलगम में खून भी आने लगा। जिसे देख मैं खुद काफी घबरा गई। जिसके कारण अपने परिवार वालों को बताने की भी मुझे हिम्मत नहीं हो रही थी। क्योंकि, मेरी शादी हाल में ही हुई थी| एक ही बच्चा है| जिसके कारण बीमारी के साथ रिश्ते की भी चिंता होने लगी। इस बीच दिनों दिन मेरी परेशानी बढ़ती ही रही है। जिसके बाद मैंने दिल पर पत्थर रखकर अपने पति को यह जानकारी दी । जिसके बाद उन्होंने पड़ोस के ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी को उक्त बीमारी की जानकारी दी। जिसके बाद आशा की पहल से मेरा इलाज शुरू हुआ।
- इलाज के दौरान आशा कार्यकर्ता का मिला भरपूर सहयोग, सदर अस्पताल में हुआ इलाज :-
संजू देवी ने बताया कि आशा को बताने के बाद उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित इलाज की व्यवस्था उपलब्ध होने की बात बताई। जिसपर मैं इलाज कराने को राजी हुई। जिसके बाद आशा ने मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया ले गई। जहाँ मेरी रा जाँच की किया गयी या। जाँच रिपोर्ट में टीबी की पुष्टि हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही मैं एकबार फिर घबरा गई। किन्तु, आशा और में अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने सकारात्मक साकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आप घबराएं नहीं, बल्कि नियमित इलाज कराएं। आप पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगी गे। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने हमसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति ली लिए एवं पूरा नाम पता पूछे। साथ ही मुझे दवाई भी दी दिए।
- दो माह में लगने लगा कि मैं हो गई स्वस्थ पर दवाई की ली पूरी डोज :-
वहीं, संजू देवी ने बताया कि सदर अस्पताल में दवाई मिलने के साथ मैं नियमित रूप से चिकित्सा परामर्श के अनुसार दवाई का सेवन करने लगी गा। जिसके दौरान मुझे दो माह में ही लगने लगा कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हूँ। किन्तु, मेरे मन को संतुष्टि नहीं हो रही थी। इसके बाद पुनः मैं आशा के साथ सदर अस्पताल गई। जहाँ फिर जाँच करवाई तो अस्पताल कर्मियों ने बताया कि आप अब ठीक हैं है। किन्तु, दवाई की डोज पूरी कर लें। इसके बाद मैं छः माह तक दवाई की पूरी डोज ली और अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ।
- इलाज के दौरान आर्थिक सहायता भी मिली :-
वहीं, संजू देवी ने बताया कि इलाज के दौरान मुझे छः माह तक पाँच सौ रूपये प्रति प्रतेक माह के हिसाब से सहायता राशि भी मिली। यह सहायता राशि मुझे बैंक खाते के माध्यम से दी गई। साथ ही अस्पताल से सभी दवाई भी मुफ्त मिली और आशा से लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों का भी काफी सहयोग मिला।
- टीबी होने पर घबराएं नहीं, अस्पतालों में उपलब्ध है समुचित जाँच और इलाज की मुफ्त सुविधा :-
वहीं, संजू देवी ने कहा कि मैं अन्य लोगों से भी अपील करती हूँ कि टीबी बीमारी होने पर घबराना नहीं चाहिए। बल्कि, लक्षण दिखते ही स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में जाँच करानी ना चाहिए। दरअसल, यह एक सामान्य बीमारी है और समय पर जाँच कराने से आसानी के साथ बीमारी से स्थाई निजात मिल सकती है। इसके लिए अस्पतालों में मुफ्त समुचित जाँच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए, किसी भी लोगों को इलाज के लिए खर्च की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा सरकार द्वारा सहायता राशि भी दी जाती है।
- इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा रखें ख्याल।
- मास्क का नियमित रूप से करें उपयोग।
- साफ-सफाई का भी रखें विशेष ख्याल।
- बाहरी खाना खाने से करें परहेज।
- घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से सैनिटाइजर का करें उपयोग।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से करें परहेज।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar