- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
आज से मायागंज अस्पताल के मरीजों के लिए खुलेंगे सीटी स्कैन सेंटर के दरवाजे
- by
- Mar 11, 2021
- 2368 views
अस्पताल में फिर से यह सेवा शुरू होने से मरीजों को मिलेगी राहत
भागलपुर, 11 मार्च-
मायागंज अस्पताल में शुक्रवार से आम मरीजों की सीटी स्कैन जांच शुरू हो जाएगी| अस्पताल में स्थित सीटी स्कैन सेंटर के दरवाजे आम मरीजों के लिए खुल जाएंगे| अस्पताल में यह सेवा शुरू होने से यहां के मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी| अब मरीजों को सीटी स्कैन जांच कराने के लिए निजी अस्पताल या फिर कहीं और नहीं जाना पड़ेगा| एक ही जगह पर इलाज और जांच दोनों की व्यवस्था रहेगी|
अब सीटी स्कैन जांच कराने नहीं जाना पड़ेगा बाहर: पहले सीटी स्कैन जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता था| फिर मरीजों को इलाज कराने के लिए मायागंज अस्पताल आना पड़ता था| इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानी होती थी जो अब नहीं होगी| मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक कुमार भगत ने बताया कि इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है| शुक्रवार से अस्पताल में भर्ती मरीजों की सीटी स्कैन जांच शुरू हो जाएगी|
कोरोना काल में हो गया था बंद: मालूम हो कि मायागंज अस्पताल में सीटी स्कैन जांच की सुविधा पहले से मौजूद थी, लेकिन अप्रैल महीने में अस्पताल को कोरोना अस्पताल में तब्दील कर देने के बाद इसकी सुविधा सिर्फ कोरोना मरीजों को ही मिल पा रही थी| आम मरीज अस्पताल में इस सुविधा से वंचित हो गए थे, लेकिन कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आम मरीजों के लिए भी यह सेवा शुरू करने का फैसला किया है|
15 जिलों के मरीज आते हैं इलाज करवाने: मालूम हो कि मायागंज अस्पताल पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है| यहां पर इलाज कराने के लिए ना सिर्फ आसपास के जिलों से बल्कि झारखंड से भी मरीज आते हैं| कुल 15 जिलों के मरीजों का इलाज यहां पर होता है| ऐसे में यह सुविधा शुरू होने से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा|
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अस्पताल: मायागंज अस्पताल में बड़ी संख्या में इलाज के लिए मरीजों के आने की एक वजह यह भी है कि यहां पर लगभग हर प्रकार के इलाज की व्यवस्था है| इलाज को लेकर अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध है, जिससे गंभीर से गंभीर मरीजों का इलाज यहां पर संभव हो पाता है| इस अस्पताल में मरीजों के इलाज की जितनी सुविधाएं है उतनी सुविधाएं बहुत कम निजी अस्पतालों में भी हैं|
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar