- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के चौथे चरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
- by
- Mar 30, 2021
- 2017 views
- चौथा चरण में 45 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी लोगों को दिया जाएगा टीका
- वैक्सीन लेने को इच्छुक व्यक्तियों का विभाग के एप पर होगा रजिस्ट्रेशन, फिर दिया जाएगा टीका
खगड़िया, 30 मार्च-
अगले माह में चौथे चरण के तहत शुरू होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग आवश्यक तैयारी में जुट गया है। इस चरण में 45 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीका दिया जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभियान शुरू होने के साथ ही इस आयु वर्ग के दायरे वाले बीमार एवं सामान्य सभी लोगों को पिछले चरण की भाँति रजिस्ट्रेशन कर टीका देने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- अब बीमार लोगों नहीं देना पड़ेगा मेडिकल रिपोर्ट :-
जिला सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया, तीसरे चरण में 45 वर्ष वाले बीमार लोगों को वैक्सीन लेने के लिए मेडिकल रिपोर्ट देना अनिवार्य था। किन्तु, चौथे चरण के वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद यह अनिवार्यता खत्म हो जाएगी और 45 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी । चौथे चरण के वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लेकर जिले के सभी पीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं एवं अभियान शुरू होने के पूर्व ही सारी तैयारियाँ पूरी कर लेने को कहा गया है।
- एप के माध्यम से होगा रजिस्ट्रेशन :-
चौथे चरण के तहत वैक्सीन लेने वाले लोगों का भी विभाग द्वारा जारी एप पर पूर्व की भाँति रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद ही वैक्सीन दी जाएगी । इसके लिए सभी लोगों को आधार कार्ड लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर आना होगा।
- स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक :-
चौथे चरण के वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। ताकि आमलोगों में मन में वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार की दुविधा नहीं रहे एवं सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं। जिससे कि वैक्सीनेशन अभियान को गति मिल सके और निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा हो सके ।
- जिले में पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
वर्तमान में जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ तीसरे चरण का वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसके तहत 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के साथ 45 से 59 वर्ष के बीमार लोगों को टीका दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी कारणवश वैक्सीन से वंचित स्वास्थ्य एवं फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका दिया जा रहा है।
- वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार और होगी तेज :-
चौथे चरण के वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार में और तेजी आएगी। जिससे निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा होगा और अधिकाधिक लोगों का वैक्सीनेशन होगा।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- शारीरिक दूरी का हमेशा पालन पालन करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- बाहरी और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
- अफवाहों से रहें दूर रहें, बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 80 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar