- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
मुंगेर में 13,701 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 13,055 हुए स्वस्थ्य
- by
- May 28, 2021
- 1686 views
- शुक्रवार तक एक्टिव केस 540, मिले मात्र 22 कोरोना पॉजिटिव
- कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 5,25,599 लोगों का सैम्पल
मुंगेर, 28 मई
मुंगेर में शुक्रवार तक कुल 13,701 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 13,055 कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस प्रकार से देखा जाय तो जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। जिले भर में शुक्रवार तक 106 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। इसके अलावा मुंगेर से बाहर जिले के कुल 15 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना के संक्रमण से लड़ाई जीतकर स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया, शुक्रवार को जिले भर में मात्र 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 16 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में शुक्रवार तक कुल 1512 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 17 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 39 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। शुक्रवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं किए गए हैं।
उन्होंने बताया जिले में शुक्रवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 5,25,599 लोगों का सैम्पल लिया गया है। इनमें से अभी कुल 540 एक्टिव केस हैं। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछले डेट तक कुल 1957 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए पिछले डेट तक कुल 402 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में पिछले डेट तक कुल 48 सैम्पल कलेक्ट किए गए है।
उन्होंने बताया राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन कि अवधि को 01 जून तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने की स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉकडॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें।
संबंधित पोस्ट
Legal Aid Clinic Inaugurated at CPJ College of Higher Studies & School of Law, Narela*
- Feb 26, 2026
- 41 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar