- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 संक्रमण वायरस • जिले में आज चलेगा विशेष वैक्सीनेशन अभियान
- by
- Jun 15, 2021
- 1817 views
- अभियान की सफलतापूर्वक संचालन के लिए तैयारी पूरी, जिले के सभी पीएचसी में विभिन्न जगहों पर लगेगा शिविर
- जिले के सभी पीएचसी प्रभारी को दिए गए आवश्यक निर्देश, शिविर स्थल चयनित
खगड़िया, 15 जून, 2021
जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है और इसको लेकर लगातार प्रयास भी जारी है इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश के सभी जिले में कोविड-19 के खिलाफ विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है ,ताकि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को और तेज गति मिल सके। इस अभियान का के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ताकि निर्धारित समय पर अभियान का शुभारंभ किया जा सके और लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके। वहीं, अभियान की सफलता को जिले में माइकिंग कर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
- जिले के सभी प्रखंडों में चलेगा विशेष वैक्सीनेशन अभियान, लगेगा शिविर :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलेगा और चिन्हित जगहों पर शिविर का आयोजन कर योग्य व्यक्तियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसको लेकर करीब-करीब सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर अभियान का शुभारंभ हो सके और लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा सके।
- स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को दी जा रही विशेष वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाली विशेष वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है और चयनित शिविर स्थल की भी जानकारी दी जा रही है। ताकि लोग निर्धारित समय पर अपने नजदीकी वैक्सीनेशन शिविर में जाकर वैक्सीन ले सकें। इससे ना सिर्फ वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार तेज होगी। बल्कि, वैक्सीन लेने वाले इच्छुक व्यक्ति भी सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकेंगे।
- बिना स्लॉट स्लाॅट बुक किए ही दी जाएगी वैक्सीन, साथ लेकर आना होगा आधार कार्ड :
बुधवार को आयोजित होने वाले विशेष वैक्सीनेशन अभियान के दौरान चयनित शिविर स्थल पर बिना स्लॉट स्लाॅट बुक किए ही 18+ आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी। किन्तु, आधार कार्ड और मोबाइल साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रजिस्ट्रेशन समेत अन्य प्रकिया पूरी करने के बाद आपको वैक्सीन दी जाएगी। इसलिए, वैक्सीन लेने से अबतक वंचित व्यक्ति आधार कार्ड और मोबाइल के साथ अपने नजदीकी शिविर स्थल पर जाकर सुविधापूर्वक वैक्सीन ले सकते हैं।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar