- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
टीकाकरण और पोलियो अभियान को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 21 को
- by
- Jun 16, 2021
- 2340 views
- आगामी 27 जून से जिले भर में चलाया जायेगा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान
- राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक ने सभी सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को जारी की चिट्ठी
लखीसराय, 16 जून-
आगामी 21 जून को जिले भर में कोरोना टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता पैदा करने वाले इंफ्लूसर्स के उन्मुखीकरण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने सभी जिलों के सिविल सर्जन , अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को एक चिट्ठी जारी की है। मालूम हो कि भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 27 जून से जिले भर में पल्स पोलियो का टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के दौरान पल्स पोलियो इंफ्लूसर्स के माध्यम से कोविड 19 टीकाकरण के संबंध में भी जनमानस में जागरूकता पैदा कराने में सहयोग लिए जाने से कोविड 19 के टीकाकरण स्तर को बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी।
इंफ्लूसर्स के माध्यम से जागरूकता पैदा करने में सहयोग के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि जिले में कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके जिले भर के विभिन्न हिस्सों में आशानुरूप तरीके से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इसको ध्यान रखते हुए आगामी 21 जून को कोविड टीकाकारण एवं पल्स पोलियो अभियान के दौरान इंफ्लूसर्स के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने में सहयोग लेने के लिए इनका उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को लखीसराय जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में नामित पोलियो इंफ्लूसर्स के पल्स पोलियो अभियान एवं कोरोना टीकाकरण के संबंध में जनमानस में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर डब्ल्यूएचओ के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 80 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar