- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
रैपिड एंटीजन, ट्रूनेट और आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट ऑनलाइन एप पर किया जा रहा है अपलोड
- by
- Jun 25, 2021
- 1727 views
- 18 जून को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिला के सिविल सर्जन को जारी की चिट्ठी,
- 20 जून से इस प्रकिया को लागू करने के लिए 19 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई थी ऑनलाइन ट्रेनिंग
लखीसराय, 25 जून-
विगत 20 जून से लगातार ऑनलाइन एप्लीकेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट की दैनिक रिपोर्ट अपलोड की जा रही है। इससे संबंधित एक चिट्ठी विगत 18 जून को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिला के सिविल सर्जन को जारी की थी। इसके साथ ही 20 जून से इस प्रकिया को लागू करने के लिए विगत 19 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई थी।
डेली रिपोर्ट जिला एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से प्राप्त करने को एक ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित-
जिला के सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट से संबंधित डेली रिपोर्ट राज्य के सभी जिला एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित किया गया है। इस एप्लीकेशन को राज्य स्वास्थ्य समिति के वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद लिंक डेली रिपोर्टिंग ऑफ रैपिड एंटीजन, ट्रू नेट,आरटीपीसीआर को क्लिक कर संजीवनी प्रणाली के अंतर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन एप्लीकेशन में सूचनाएं अंकित करने की रिपोर्टिंग टाइम पिछले दिन के मध्य रात्रि 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से निम्नलिखित सूचनाएं प्रतिदिन अपलोड की जा रही है -
रैपिड एंटीजन के लिए -
1) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार टोटल टेस्ट की संख्या ।
2) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कोविड 19 बिहार पोर्टल पर इंट्री की गई संख्या ।
3) उक्त तिथि के अनुसार रैपिड एंटीजन किट कि उपलब्धता ।
ट्रूनेट टेस्ट से संबंधित
1) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार टोटल टेस्ट की संख्या
2) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कोविड 19 बिहार पोर्टल पर इंट्री की गई संख्या ।
आरटीपीसीआर से संबंधित
1) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कलेक्ट किए गए सैम्पल की कुल संख्या
उन्होंने बताया कि 20 जून से लगातार लखीसराय के अनुश्रवण और मूल्यांकन पदाधिकारी ऑनलाइन सभी सूचनाएं 11 बजे तक अपलोड कर देते हैं। इसके साथ ही उक्त ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से मेरा, डीपीएम और जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी का हस्ताक्षर किया रिपोर्ट प्रतिदिन 11.30 बजे तक अपलोड किया जा रहा है।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar