- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर योग्य दंपति को करेंगी चिह्नित
- by
- Jun 29, 2021
- 2386 views
जिले में 11 से 31 जुलाई तक चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा
उससे पहले 10 जुलाई तक हो रहा है दंपति पखवाड़ा का आयोजन
भागलपुर, 29 जून -
परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो कि 31 तक चलेगा। वहीं उसके पहले 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को शाहकुंड में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा ने की। वहीं बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. जयप्रकाश सिंह, आईसीडीएस की एलएस रूपम कुमारी और नंदिनी कुमारी, जीविका के बीपीएम सुदेश कुमार, बीएचएम कुमार रोहित और मैनेजर सुनील कुमार मौजूद थे।
पखवाड़ा शुरू होने से पहले क्षेत्र के योग्य दंपति का सर्वे किया जाना जरूरी-
बैठक में परिवार नियोजन पखवाड़ा और दंपति संपर्क पखवाड़ा के आयोजन की सफलता पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू होने से पहले क्षेत्र के योग्य दंपति का सर्वे किया जाना जरूरी है। इस काम को आशा कार्य़कर्ता शुरू कर दें। योग्य दंपति ढूंढने पर आशा कार्य़कर्ता को 300 रुपये और ऑपरेशन कराने के लिए प्री रजिस्ट्रेशन करवाने पर 100 रुपये भी दिये जाएंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा से पहले दंपति संपर्क पखवाड़ा मनाने का अर्थ यह होता है कि पहले आप तैयारी कर लें। क्षेत्र में कितने योग्य दंपति हैं। कितने योग्य दंपति का रजिस्ट्रेशन हो गया है। मेला कब लगना है। मेला में कितने स्टॉल लगेंगे इत्यादि। इन बातों की जानकारी होने पर तैयारी पहले से की जाती है, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक चलता है।
मेले का भी किया जाएगा आयोजनः
डॉ. सिंह ने बताया कि बैठक में हमलोगों ने तय किया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में कितने और किस-किस चीज के स्टॉल लगेंगे, इसकी तैयारी करने को कहा गया। साथ ही मेला के दौरान लोगों की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। लोगों को परिवार नियोजन से होने वाले फायदे के बारे में बताया जाएगा। परिवार नियोजन क्यों जरूरी है, इसकी जानकारी योग्य दंपतियों को दी जाएगी। उन्हें समझाया जाएगा कि परिवार नियोजन से न सिर्फ बच्चे का शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि घर की आर्थिक परिस्थिति भी बेहतर रहती है।
परिवार नियोजन के बारे में किया जाएगा जागरूकः
केयर इंडिया के जिला समन्वयक आलोक कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान जगह-जगह अंतरा कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन के अन्य उपाय जैसे कि कंडोम का इस्तेमाल या फिर अन्य सुरक्षित तरीके के बारे में बताया जाएगा। लोगों के मन से परिवार नियोजन से संबंधित डर को दूर किया जाएगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के दौरान सबसे महत्वपूर्ण दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल रखने के लिए भी जागरूक किया जाता है। इससे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता अधिक रहती है और वह भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में सक्षम होता है। साथ ही बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले टीकाकरण के दौरान भी लोगों को इन चीजों की जानकारी दी जाएगी। एएनएम इस दौरान क्षेत्र के लोगों की काउंसिलिंग भी करेंगी। छोटा परिवार, सुखी परिवार के नुस्खे लोगों को बताएंगी।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 81 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar