- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की सफलता को लेकर चल रहा सघन दंपत्ति संपर्क अभियान
- by
- Jul 03, 2021
- 1493 views
- जिले के सभी पीएचसी में चलेगा यह पखवाड़ा, कोविड-19 के गाइडलाइन का रखा जाएगा ख्याल
- आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी, थीम पर आयोजित होगी पखवाड़ा
- 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
लखीसराय, 03जुलाई-
जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से शुरू होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की सफलता को लेकर सघन दंपत्ति संपर्क अभियान अभियान चल रहा है। जिसके माध्यम से एएनएम, आशा, ऑगनबाड़ी सेविका समेत कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान परिवार नियोजन से होने वाले फायदे की जानकारी दी जा रही है। जिसमें लोगों को बताया जा रहा है कि परिवार नियोजन की सुविधा अपनाने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, छोटा परिवार ही खुशहाल परिवार की बुनियाद है। माँ के साथ बच्चे भी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। योग्य दंम्पत्तियों एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी तमाम जानकारियाँ देकर परिवार नियोजन की सुविधा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी, थीम पर पखवाड़ा :
जिला सिविल सर्जन डाॅ देवेन्द्र चौधरी ने बताया, इस बार आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी, थीम पर जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ होगा। 11 जुलाई से जिले के सभी पीएचसी में इस पखवाड़े का शुभारंभ हो जाएगा। इस दौरान एक भी इच्छुक और योग्य लाभार्थी इस पखवाड़े की सुविधा से वंचित नहीं रहें, इसको लेकर अभी से सारी तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं । ताकि लाभार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं, उन्होंने बताया, उक्त पखवाड़ा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित रूप से हो, इसको लेकर जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बताया, उक्त पखवाड़ा का दो चरणों में आयोजन होना है। जिसमें पहला चरण में दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ जिले में रविवार से ही हो चुका है और इस पखवाड़े का 10 जुलाई को समापन होगा। इस दौरान एएनएम, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर 11 जुलाई से दूसरे चरण के तहत शुरू होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की जानकारी देंगे और इच्छुक एवं योग्य लाभार्थी को पखवाड़े का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
- वैकल्पिक उपायों की भी दी जा रही है जानकारी :
केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंग के जिला समन्वयक अनुराग गुंजन ने बताया, दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा के दौरान वैकल्पिक उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। ताकि अगर कोई महिला परिवार नियोजन ऑपरेशन को अपनाने के लिए इच्छुक है किन्तु, उनका शरीर ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं है तो ऐसी महिला वैकल्पिक व्यवस्था में शामिल कंडोम, काॅपर-टी, छाया, अंतरा समेत अन्य उपायों को अपना सकती है। वहीं, उन्होंने बताया, वैकल्पिक उपाय भी पूरी तरह सुरक्षित है।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित रूप से लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar