- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बांका जिले में विशेष अभियान में 2660 लोगों को पड़े टीके
- by
- Jul 07, 2021
- 1789 views
कोरोना टीकाकरण को लेकर लगातार दूसरे दिन चला अभियान
कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का लगातार चल रहा अभियान
बांका, 7 जुलाई-
कोरोना टीकाकरण को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन विशेष अभियान चलाया गया। इसे लेकर बुधवार को भी सदर प्रखंड में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 13 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर 2660 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। यह संख्या बढ़ भी सकती है। टीका लेने वालों में पहले और दूसरे डोज लेने वाले सभी तरह के लोग शामिल थे। सभी लाभुकों को टीका देने के बाद 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। किसी को कोई समस्या नहीं आने पर घर जाने दिया गया। साथ ही सभी लोगों को समय पर आकर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने का आग्रह किया गया।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान काफी तेज गति से चल रहा है। जांच और इलाज के साथ टीकाकरण भी सही रफ्तार में चल रहा है। टीकाकरण को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया गया। अच्छी बात यह रही कि लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लाभुक कोरोना का टीका लेने आए। लोगों में जागरूकता का असर पड़ रहा है। कोरोना टीका के प्रति उनके मन में जो भ्रांतियां थीं, वह अब दूर हो रही हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में टीका लेने के लिए सामने आ रहे हैं।
गांधी चौक पर 630 लोगों को पड़े टीके: शहर के गांधी चौक पर 12 घंटे का टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां पर सुबह नौ से लेकर रात नौ बजे तक लोगों का टीकाकरण किया जाता है। बुधवार को यहां पर भी 630 लोगों ने टीका लगवाया। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक का है। इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। यहां पर भी सभी लोगों को 30 मिनट की निगरानी के बाद घर जाने दिया गया। डॉ. चौधरी ने कहा कि यहां पर ज्यादा समय तक टीकाकरण होने के कारण अधिक लोग आते हैं। लोग अपनी सुविधानुसार यहां आकर टीका लगवाते हैं। जिसे शाम के बाद फुर्सत मिलती है, वह उसी समय में यहां पर आते हैं। रात नौ बजे तक स्वास्थ्यकर्मी यहां पर रहते हैं।
166 लोगों की हुई जांच: उधर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 90 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। साथ 66 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए लिया गया तो 10 लोगों के सैंपल ट्रूनेट मशीन से जांच के लिए। डॉ. चौधरी ने कहा कि पिछले काफी दिनों से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। यह अच्छी बात है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। सभी लोगों को घर से बाहत निकलते वक्त मास्क पहनने की और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया।
आज 10 जगहों पर चलेगा सघन अभियान: जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार गुरुवार को टीककारण को लेकर सघन अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर सदर प्रखंड के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 10 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों के लिए कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी केंद्रों पर कम-से-कम ढाई सौ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और उसके अधीनस्थ कर्मियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर प्रेरित कर कम-से-कम 10 लोगों को टीकाकरण केद्र पर लाने के लिए कहा गया है।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 119 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar