- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 वैक्सीनेशन से अबतक वंचित लोगों का होगा सर्वे
-अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर दिए निर्देश
- ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची के अनुसार किया जाएगा सर्वे
- 18 से 20 अक्टूबर तक जिले में चलेगा सर्वे अभियान
लखीसराय, 06 अक्टूबर।
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग और संकल्पित है। जिसे हर हाल में सुनिश्चित करने को लेकर किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित लोगों का विभाग द्वारा सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। ताकि किसी भी स्थिति-परिस्थिति में एक भी लोग वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और सभी लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी कर पूरे राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही इसे सुनिश्चित कराने को लेकर सर्वे टीम गठित कर हर हाल में निर्धारित समयावधि के अंदर सर्वे कार्य पूरा कराने को कहा है।
- जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश :
सिविल सर्जन डाॅ देवेन्द्र चौधरी ने बताया, किसी भी कारणवश अबतक कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को सर्वे कराने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके आलोक में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं एवं अपने स्तर से भी सर्वे का कार्य सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक पहल करने को कहा गया है। वहीं, उन्होंने बताया, सर्वे का कार्य संबंधित क्षेत्र की ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर किया जाना है। जबकि, इस कार्य की मानिटरिंग संबंधित बीसीएम एवं आशा फैसिलिटेटर को करने की जिम्मेदारी दी गई है।
- मतदाता सूची के अनुसार होगा तीन दिवसीय सर्वे :
वैक्सीनेशन से वंचित लोगों का मतदाता सूची के अनुसार सर्वे होगा। यह कार्य 18 से 20 अक्टूबर तक यानी तीन दिनों तक होगा। इसी निर्धारित समयावधि के अंदर सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है। इस दौरान सर्वे टीम को वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची भी तैयार करनी है।
- 22 अक्टूबर को विशेष वैक्सीनेशन अभियान के तहत वंचित लोगों को दी जाएगी वैक्सीन :
सर्वे के पश्चात वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके बाद 22 अक्टूबर को विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन कर सभी वंचित लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा। ताकि सभी वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित और शत-प्रतिशत लोग वैक्सीनेटेड हो सकें।
- पूजा पंडालों में भी लगाया जाएगा जागरूकता से संबंधित पोस्टर-बैनर :
दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले के विभिन्न इलाकों में बनाए पूजा पंडालों में भी कोविड-19 से बचाव एवं वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे। ताकि बचाव एवं वैक्सीनेशन से संबंधित प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल सके और सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक हो सकें।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar