- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
दुर्गापूजा पंडालों में 9 टू 9 पांच दिवसीय कोविड वैक्सीनेशन एवं जाँच शिविर शुरू
- 15 अक्टूबर तक चलेगा शिविर, -लोगों को दी जाएगी वैक्सीन एवं बचाव को लेकर किया जाएगा जागरूक
- लखीसराय नगर परिषद के बड़ी और छोटी दोनों दुर्गा मंदिर परिसर शुरू हुआ शिविर
लखीसराय-
जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित एवं कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसे और तेज गति देने के लिए इसबार दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों में भी वैक्सीनेशन एवं जाँच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। जिसे सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को जिले के लखीसराय पीएचसी अंतर्गत नगर परिषद के बड़ी एवं छोटी दोनों दुर्गा मंदिर में 09 टू 09 वैक्सीनेशन व जाँच शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसके माध्यम से किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित लोगों को वैक्सीन दी जाएगी एवं कोविड जाँच भी जाएगी। ताकि सभी लोग वैक्सीनेटेड हो सकें और संक्रमण का खतरा उत्पन्न नहीं हो।
- लोगों को वैक्सीनेशन एवं बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों में वैक्सीनेशन एवं जाँच शिविर आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसे सुनिश्चित करने के लिए पाँच दिवसीय शिविर शुरू किया गया है। ताकि पूजा पंडालों में आने वाले वैक्सीन से वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और संक्रमण का खतरा उत्पन्न नहीं हो। वहीं, उन्होंने बताया, किउल रेलवे स्टेशन के समीप वाहन स्टैंड के पास खगौर दुर्गा मंदिर परिसर में शिविर का शुभारंभ किया गया। दरअसल, यह लोगों के आवाजाही का मुख्य मार्ग है और यहाँ भी बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
- शिविर के सफल संचालन के लिए शिफ्ट वाइज मेडिकल टीम की तैनाती :
लखीसराय पीएचसी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज ने बताया, पूजा पंडालों में शुरू 09 टू 09 वैक्सीनेशन व जाँच शिविर पूजा समापन यानी 15 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर के सफल संचालन के शिफ्ट वाइज मेडिकल टीम की तैनाती की गई। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक एएनएम, एक डेटा ऑपरेटर एवं जाँच कर्मी की तैनाती की गई है। वहीं, उन्होंने बताया, इसके अलावा पूजा स्थलों पर जागरूकता से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि अधिकाधिक लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके एवं संक्रमण से संबंधित किसी प्रकार की खतरा उत्पन्न नहीं हो।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें और प्रोटोकॉल का पालन करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 81 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar