- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
जिले में आज विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर: वैक्सीन से वंचित लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
- जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा विशेष शिविर, सर्वे के आधार पर चिह्नित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी वैक्सीन
- सभी सत्र स्थलों पर पर्याप्त कर्मियों की तैनाती और वैक्सीन वाइल की रहेगी उपलब्धता
खगड़िया, 21 अक्टूबर
जिले में शत-प्रतिशत लोगों का कोविड वैक्सीनेशन जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को लेकर लगातार विशेष वैक्सीनेशन के तहत शिविर आयोजित कर लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही हर जरूरी निर्णय भी लिए भी लिए जा रहे और हर आवश्यक पहल भी की जा रही है। जिसका सार्थक परिणाम भी दिखने लगा है। वहीं, शुक्रवार को पुनः जिलेभर में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। जिसके माध्यम से जिले के सभी प्रखंड में विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर अबतक किसी भी कारणवश वैक्सीन से वंचित लोगों को टीकाकृत किया जाएगा। विशेष शिविर के सफल संचालन के लिए सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। ताकि शिविर में वैक्सीन लेने वालों लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें तथा विशेष अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
- वैक्सीन से वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी वैक्सीन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले के सभी प्रखंडों में विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें वैक्सीन से वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दी जाएगी। इसको लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। साथ ही सभी सेशन साइटों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती एवं वैक्सीन वाइल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि एक भी लोग को वैक्सीन के अभाव में लौटना नहीं पड़े।
- सभी सेशन साइटों पर पर दोनों डोज की दी जाएगी वैक्सीन :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित विशेष वैक्सीनेशन शिविर के दौरान दोनों डोज की वैक्सीन दी जाएगी। इसलिए, जो व्यक्ति पहला डोज ले चुके हैं और दूसरा डोज लेने की निर्धारित समय पूरा हो चुका है, वह अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन ले सकते हैं। ताकि सेकेंड डोज को भी गति मिल सके और इस महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 106 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar