- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
टीकाकरण महाअभियान की गति को रफ्तार देने को टाइगर मोबाइल सर्विस का शुभारंभ
- by
- Nov 02, 2021
- 1006 views
- जिला के सभी 9 प्रखण्ड क्षेत्र के 101 पंचायत में शुरू की गई टाइगर मोबाइल सेवा
- वैक्सीनेटर और वेरिफायर की टीम पंचायतवार रोस्टर के अनुसार छूटे हुए लोगों को लगाएगी वैक्सीन
मुंगेर, 01 नवम्बर।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान की गति को रफ्तार देने के लिए सोमवार से मुंगेर के सभी 9 प्रखंडों के 101 पंचायतों में टाइगर मोबाइल सर्विस का शुभारंभ हुआ।
मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिला के प्रत्येक पंचायत के सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा सोमवार से टाइगर मोबाइल सर्विस के नाम से एक नई सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस सर्विस के तहत जिला के सभी 9 प्रखण्डों के कुल 101 पंचायतों में एक- एक टाइगर मोबाइल सर्विस बाइक के माध्यम से क्षेत्र में जाकर अभी तक कोरोना वैक्सीन के किसी भी डोज से वंचित लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतवार रोस्टर के अनुसार एक पंचायत में एक टाइगर मोबाइल बाइक पर एक वैक्सीनेटर और एक वेरिफायर की टीम पूरे पंचायत में भ्रमण करेंगे। ताकि सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके। पंचायत का कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से वंचित न रह सके।
केयर इंडिया के डीटीओ ऑन तबरेज आलम ने बताया कि सोमवार को सदर प्रखंड मुंगेर सहित जिला के सभी प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत वार रोस्टर के अनुसार प्रत्येक पंचायत में एक-एक टाइगर मोबाइल बाइक पर एक वैक्सीनेटर और एक वेरिफायर की टीम कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि जिला के सभी पंचायतों के लिए एक-एक टाइगर मोबाइल की व्यवस्था की गई है। इनके सहयोग से पंचायत के सभी गांवों में जाकर दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर घर आने वाले सभी प्रवासी सहित वैसे लोग किसी कारणवश अभी तक कोरोना वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं ले पाए हैं उन्हें वैक्सीन की पहली डोज और वैसे लोग जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लिए 84 दिन से अधिक हो गया है उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मुंगेर के द्वारा इस सर्विस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जल्द से जल्द मुंगेर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन से अच्छादित कर दिया जाए।
: दीपावली और छठ सहित अन्य त्यौहार के दौरान इन मानकों का करें पालन ताकि न हो सके कोरोना संक्रमण का शिकार
- सभी लोग जिन्होंने ने भी अभी तक कोरोना का पहला या दूसरा टीका नहीं लिया है वो तत्काल किसी स्वास्थ्य कर्मी से सम्पर्क कर कोरोना का टीका लगवा लें।
- अपने गांव या मुहल्ले में त्यौहारों में आने वाले प्रवासी लोगों को कोरोना जांच और कोरोना टीकाकरण के लिए करें प्रेरित।
- सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क और सोशल डिस्टेंस का करें पालन ।
- अनावश्यक किसी भी चीज को छूने से परहेज करें और छूने कि स्थिति में साबुन या हैंड सैनिटाइजर का करें प्रयोग।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha