- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
ऑगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन के साथ वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन -वैक्सीन से वंचित लोगों को किया गया टीकाकृत
- छः माह की उम्र पार करने वाले बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन, -पौष्टिक आहार के महत्व की दी गई जानकारी
- अन्नप्राशन के साथ कोविड से बचाव की दी गई जानकारी और वैक्सीनेशन के प्रति किया गया जागरूक
खगड़िया, 19 नवंबर।
शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में संचालित ऑगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन के पालन के साथ अन्नप्राशन एवं वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसके माध्यम से जहाँ जिले के सभी सेविका-सहायिका ने अपने-अपने पोषक क्षेत्र में छः माह की उम्र पार करने वाले बच्चों का अन्नप्राशन कराया वहीं, हेल्थ टीम द्वारा वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को टीकाकृत किया गया। साथ ही बच्चे की माँ को बच्चे के 6 माह के बाद ऊपरी आहार की विशेषता बताते हुए अन्नप्राशन के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। ताकि बच्चे के स्वस्थ शरीर का निर्माण हो सके। वहीं, बच्चों के सर्वांगीण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित पोषण की जानकारी दी गई और कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें बताया गया कि कुपोषण को मिटाने के लिए उचित पोषण बेहद जरूरी है। इसलिए, सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर उचित पोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है। दरअसल, कुपोषण मुक्त समाज निर्माण की दिशा में सरकार पूरी तरह सजग और कटिबद्ध है।
- अन्नप्राशन के साथ कोविड से बचाव की जानकारी और वैक्सीनेशन के प्रति किया गया जागरूक :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित ऑगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसके दौरान मौजूद बच्चे के अभिभावकों को कोविड से बचाव की जानकारी दी गई और इस महामारी से स्थाई निजात के लिए वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया गया। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो और एक भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से छूटे नहीं। साथ ही मास्क का उपयोग, शारीरिक दूरी का पालन, हाथों को हमेशा साफ रखने, लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराने समेत अन्य प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।
- अन्नप्राशन के साथ दो वर्षों तक स्तनपान भी जरूरी : -
आईसीडीएस के जिला समन्वयक अंबुज कुमार ने बताया, इस दौरान मौजूद बच्चों की माँ को बच्चे के स्वस्थ्य शरीर निर्माण को लेकर आवश्यक जानकारियाँ दी गई। जिसमें बताया गया कि बच्चों को अन्नप्राशन के साथ कम से कम दो वर्षों तक स्तनपान भी कराएं और जन्म से छः माह तक सिर्फ स्तनपान ही कराएं। तभी बच्चे के स्वस्थ शरीर का निर्माण हो पाएगा। इसके अलावा 6 माह से ऊपर के बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के लिए पूरक आहार की जरूरत के विषय में जानकारी दी गयी। 6 माह से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना, 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाने की सलाह दी गयी। इसके अलावा अभिभावकों को बच्चों के दैनिक आहार में हरी पत्तीदार सब्जी और पीले नारंगी फल को शामिल करने की बात बताई गयी।चावल, रोटी, दाल, हरी सब्जी, अंडा एवं अन्य खाद्य पदार्थों के पोषक तत्वों के विषय में चर्चा कर अभिभावकों को इसके विषय में जागरूक किया गया।
- पौष्टिक आहार की महत्ता की दी गई जानकारी :-
वहीं, केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर मां का गाढ़ा-पीला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगले छह माह तक केवल मां का दूध बच्चे को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखता है। 6 माह के बाद बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास काफी तेजी से होता है। इस दौरान स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की काफी जरूरत होती है। घर का बना मसला व गाढ़ा भोजन ऊपरी आहार की शुरुआत के लिए जरूरी होता है।
- इन बातों का रखें ख्याल : -
- 6 माह बाद स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार शिशु को दें।
- स्तनपान के अतिरिक्त दिन में 5 से 6 बार शिशु को सुपाच्य खाना दें।
- शिशु को मल्टिंग आहार (अंकुरित साबुत आनाज या दाल को सुखाने के बाद पीसकर) दें।
- माल्टिंग से तैयार आहार से शिशुओं को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
- शिशु यदि अनुपूरक आहार नहीं खाए तब भी थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खिलाएं।
- इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 80 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar