Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
92 वर्षीया वृद्धा ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज, बोली - कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना जरूरी
- खगड़िया माड़र गाँव की रहने वाली है 92 वर्षीया आसमा खातुन
- जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर लोगों को दी गई वैक्सीन
खगड़िया, 04 दिसंबर।
शनिवार को जिले में फिर विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसकी सफलता को लेकर इसबार जिले में 200 से अधिक सेशन साइटों पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। ताकि अधिकाधिक लोग वैक्सीनेटेड हो सकें और अभियान सफल हो सके। सभी सेशन साइटों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती एवं वैक्सीन वाइल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। ताकि एक भी लोग वैक्सीन की कमी के अभाव में वैक्सीनेशन कैम्प से लौटकर वापस नहीं आयें और हर हाल में अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। वहीं, खगड़िया के माड़र गाँव निवासी 92 वर्षीया वृद्धा आसामा खातुन ने अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर आयोजित विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर में वैक्सीन की पहली डोज ली। सेंटर पर मौजूद टीम ने वैक्सीन लेने के बाद वृद्धा की सराहना की एवं उनके इस बुलंद हौसले और जज्बे के लिए सलाम किया।
- कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना जरूरी, इसलिए सभी लोगों को लेना चाहिए वैक्सीन :
वैक्सीन की पहली डोज लेने वाली 92 वर्षीया वृद्धा आसामा खातुन ने बताया, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। इसलिए, मैं अन्य लोगों से भी अपील करती हूँ कि पूरी तरह निर्भीक होकर इस घातक महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लें। वहीं, उन्होंने सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन देने के लिए शिविर में मौजूद स्वास्थ्य टीम के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।
- सभी सेशन साइटों पर दोनों डोज की दी गई वैक्सीन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, इसबार वैक्सीनेशन महाअभियान की सफलता को लेकर जिले में 200 से अधिक सेशन साइट बनाए गए थे। सभी जगह लाभार्थियों को दोनों डोज की वैक्सीन सुविधाजनक तरीके से दी गई। इसको लेकर सभी सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन वाइल की व्यवस्था और पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की गई थी। ताकि वैक्सीन लेने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें। वहीं, उन्होंने बताया, अभियान को सफल बनाने के लिए एक-एक व्यक्ति को चिह्नित कर वैक्सीन देने पर बल दिया गया।
- वैक्सीनेशन के साथ प्रोटोकॉल पालन का जारी रखने के लिए भी किया गया प्रेरित :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, विशेष वैक्सीनेशन अभियान के तहत आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में जहाँ लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। वहीं, लोगों को इस घातक महामारी से बचाव के लिए एवं कोविड के नये वैरिएंट से सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। ताकि संक्रमण की खतरा उत्पन्न नहीं हो और सभी लोग सुरक्षित रहे।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 80 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar