- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को अपनाने वाली महिलाओं की संख्या में 12.6 % की हुई वृद्धि
- महिलाओं में हुई जागरूकता, परिवार नियोजन को अपनाने के लिए आ रहीं है आगें
- जिले में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक
खगड़िया, 09 दिसंबर।
परिवार नियोजन को अपनाने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे तमाम कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। महिलाएं इस साधनों को अपनाने के लिए आगे आने लगी हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम यह है कि एनएफएचएस द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में स्थाई और अस्थाई उपायों को अपनाने वाली महिलाओं की संख्या में 12.6 % की वृद्धि हुई है। एनएफएचएस - 4 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 28.3 % महिलाओं ने स्थाई और अस्थाई साधनों को अपनाया था। जबकि, एनएफएचएस - 5 की रिपोर्ट में यह आकड़ा बढ़कर 40.9 % हो गया है। यानी एनएफएचएस - 5 की रिपोर्ट के अनुसार 12.6 % महिलाओं की वृद्धि हुई है।
- जिले में लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, परिवार नियोजन को लेकर जिले में लगातार तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसका महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव भी देखा जा रहा और परिवार नियोजन के साधन के अपनाने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि भी हो रही है। जो सामुदायिक स्तर पर बड़ा सकारात्मक बदलाव है।
- जानें स्थाई और अस्थाई साधन क्या हैं-
परिवार नियोजन का स्थाई उपाय ऑपरेशन है। जबकि, अस्थाई उपाय कंडोम, काॅपर-टी, छाया, अंतरा समेत अन्य साधन हैं। अगर कोई महिला परिवार नियोजन ऑपरेशन को अपनाने के लिए इच्छुक है किन्तु, उनका शरीर ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं है तो ऐसी महिला वैकल्पिक व्यवस्थाओं यानी अस्थाई उपायों को अपनाती हैं। इसको लेकर संबंधित क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को लगातार जागरूक किया जाता है।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 81 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar