Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
समय-सीमा में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत
- समाहरणालय परिसर में शिविर आयोजित कर खगड़िया सदर प्रखंड के विजेता लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत
- बंपर पुरस्कार में तीन हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार में एक हजार रुपये का उपहार
खगड़िया, 15 जनवरी।
शनिवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में निर्धारित समय-सीमा के अंदर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। पाँचवें सप्ताह के पुरस्कार वितरण सह सम्मान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से हुआ। जिसका उदघाटन जिला उप विकास आयुक्त अभिलाषा कुमारी शर्मा ने किया। मौके पर सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद एवं प्रखंड प्रबंधक रेणुका कुमारी ने भी विजेता लाभार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया। शिविर में निर्धारित समयावधि के एक सप्ताह के अंदर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों के बीच बम्पर एवं सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया। लक्की ड्रा के माध्यम से विजेता बने सभी लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सभी लाभार्थी पुरस्कार प्राप्त कर काफी उत्साहित दिखे।
- विजेता लाभार्थी अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन कराने के लिए करें जागरूक : डीडीसी
डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर काफी सजग है। इसके लिए जिले भर में वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान तेज कर दिया गया है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। जिससे इस घातक महामारी के प्रभाव पर विराम सुनिश्चित हो सके। वहीं, उन्होंने, शिविर में मौजूद विजेता लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी अपने स्तर से जो लोग किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन नहीं ले पाएं, उन्हें वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कोविड लक्षण वाले लोगों को जाँच कराने के लिए भी प्रेरित करें। यह सरकारी कर्मी के साथ-साथ आमलोगों की भी जिम्मेदारी है। इसलिए, सभी लोग इस घातक महामारी के खिलाफ सहयोग कर जिम्मेदार नागरिक बनें।
- जिले के सभी प्रखंडों में नियमित तौर पर चल रहा वैक्सीनेशन अभियान :
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, जिले के सभी प्रखंडों में नियमित तौर पर लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से चयनित एवं चिह्नित जगहों पर शिविर आयोजित कर योग्य व्यक्तियों को वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही लक्षणवाले व्यक्ति की जाँच भी की जा रही है। इसलिए, तमाम जिले वासियों से अपील है कि वैक्सीन से वंचित लोग शीघ्र वैक्सीनेशन और लक्षण से पीड़ित लोग शीघ्र अपने नजदीकी सेंटर पर जाँच कराएं। इस घातक महामारी को रोकने के लिए यही सबसे बेहतर और कारगर उपाय है।
- लगातार शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को किया जा रहा है पुरस्कृत :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार निर्धारित तिथि के अनुसार शिविर आयोजित कर समय पर दोनों डोज की वैक्सीन लेने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ सके। वहीं, प्रखंड प्रबंधक रेणुका कुमारी ने बताया, मीरा देवी को बंपर पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये का उपहार दिया गया। जबकि, शेष विजेता लाभार्थियों को सांत्वना पुरस्कार रूप में एक हजार रुपये का उपहार दिया गया।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 106 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar