Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बेहतर कार्य करने के लिए आईसीडीएस के जिला समन्वयक को किया गया सम्मानित
- कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन ,जिलाधिकारी के हाथों किया गया सम्मानित
- पोषण, बाल-विवाह, भ्रूण हत्या, महिला सशक्तीकरण समेत विभाग से संबंधित कार्यों में बेहतर कार्य को सम्मानित
खगड़िया, 15 मार्च-
अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आईसीडीएस के जिला समन्वयक (डीसी) अंबुज कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए जिलाधिकारी डाॅ आलोक रंजन घोष एवं डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा के हाथों संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पदाधिकारियों द्वारा जिला समन्वयक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इधर, आईसीडीएस की डीपीओ सुनीता कुमारी, सीडीपीओ कामिनी कुमारी, विनीता कुमारी, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, डीटीओ-ऑन चंदन कुमार आदि ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की है।
- विभाग से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया सम्मानित :
आईसीडीएस की डीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया, जिला समन्वयक अपने जिम्मेदारी के प्रति हमेशा संकल्पित रहते और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद के साथ हमेशा अपनी तमाम जिम्मेदारियां का पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वहन करते रहें हैं। इस दौरान तमाम चुनौतियों का भी इन्हें सामना करना पड़ा। किन्तु, हमेशा चुनौती को अवसर के रूप में लेकर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। इन्हें पोषण, बाल-विवाह, भ्रूण हत्या, महिला सशक्तीकरण, कोविड समेत आईसीडीएस से संबंधित अन्य कार्यों में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
- कोविड के दौरान भी जिला समन्वयक का रहा सराहनीय कार्य :
जिला समन्वयक अंबुज कुमार कोविड के दौरान भी अपनी जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटे। कोविड के मुश्किल भरे दौर में जहाँ पूरा समाज तमाम परेशानियों से गुजर रहा था व लोग अपने से भी दूरी बनाने लगे थे। तब ऐसी विपरीत और विषम परिस्थितियों में भी जिला समन्वयक अपनी जिम्मेदारी पर डटे रहे। इस दौरान कोविड जैसी घातक महामारी से बचाव के लिए अपने विभाग के कर्मियों के साथ-साथ आमलोगों को भी जागरूक करते रहे। इस दौरान लोगों को कोविड जाँच, वैक्सीनेशन के साथ-साथ गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करते रहे।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar