Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड संक्रमण की संभावित चौथी लहर से सुरक्षित रहने के लिए रहें सतर्क और सावधान
- शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
- वैक्सीन से वंचित लोगों को अभियान चलाकर किया जाएगा वैक्सीनेट, बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी
बाँका, 28 अप्रैल-
कोविड संक्रमण की तीसरी लहर के बाद अब चौथी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण चौथी लहर से भी निपटने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर शासन-प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारी तेज कर दी है। सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से सुरक्षित रहे, इसके मद्देनजर सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग हो गया और आवश्यक तैयारी में जुट चुका है। किन्तु, आमलोगों को भी इस महामारी के खिलाफ सतर्क और सावधान होने की जरूरत है। ताकि हम चौथी लहर से भी खुद को सुरक्षित रख सकें और इस महामारी के प्रभाव से दूर रह सकें। इसके लिए बच्चों की उचित देखभाल के साथ खानपान का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसलिए, बच्चों की स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। किसी भी प्रकार की शारीरिक पीड़ा होने पर तुरंत चिकित्सकों से जाँच कराएं और समुचित इलाज कराएं। ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रह सकें। जब बच्चा स्वस्थ और मजबूत रहेगा तो वह निश्चित ही संक्रामक बीमारी से दूर रहेगा। वहीं, दूसरी ओर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो, इस उद्देश्य से जिले में लगातार वैक्सीनेशन और जाँच अभियान एकबार फिर तेज कर दिया गया है। ताकि सामुदायिक स्तर पर लोगों को इस महामारी से सुरक्षित किया जा सके।
- वैक्सीन से वंचित लोग जल्द से जल्द कराएं वैक्सीनेशन और चौथे लहर की खतरे से रहे दूर :
एसीएमओ डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया, संभावित चौथे लहर से बचाव के लिए कोविड जाँच और वैक्सीनेशन अभियान तेज करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसका पालन करते हुए जिले में जाँच और वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। ताकि वैक्सीन से वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा 18 से 59 आयु वर्ग के सभी ऐसे लाभार्थी, जो प्रीकाॅशनरी डोज लेने की समयावधि पूरी कर चुके हैं, उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क प्रीकाॅशनरी डोज दी जा रही है। यह सुविधा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। वहीं, उन्होंने कहा, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि जो भी लोग किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीनेशन नहीं करा सकें और प्रीकाॅशनरी डोज लेने की समयावधि पूरी कर चुके हैं, वह निश्चित रूप से अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर बूस्टर डोज लेकर चौथे लहर की खतरे से खुद को सुरक्षित करें।
- बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को लेकर रहें सजग और बीमारियों से रखें दूर :
चौथे लहर से सुरक्षा के मद्देनजर खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को लेकर सजग रहें। क्योंकि, मजबूत रोग-प्रतिरोधक सभी प्रकार के संक्रामक बीमारी से दूर रखता है। बच्चे की खानपान समेत साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे में खुद के साथ-साथ बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। छोटे-छोटे बच्चों के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए कौन सा आहार हो, इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है। संतुलित आहार से बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। बच्चों को अगर विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते हैं तो उसके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है।
- वैक्सीन से वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा वैक्सीनेट :
वैक्सीन से वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर जिले भर में अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेट किया जाएगा। ताकि चौथे लहर से सुरक्षा के मद्देनजर सामुदायिक स्तर पर लोग सुरक्षित हो सके और अन्य लहरों की इस लहर को भी आसानी के साथ मात दी जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 69 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar