Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
समय पर कोविड वैक्सीन की दूसरी और प्रीकाॅशनरी डोज सुनिश्चित कराने को लगातार चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान
- तीनों डोज लेने वाले लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से दी जा रही है वैक्सीन
- संभावित चौथी लहर से बचाव को जरूर कराएं वैक्सीनेशन और रहें सुरक्षित
खगड़िया, 04 जून-
जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर जिले भर में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसके तहत चयनित और चिह्नित जगहों पर नियमित तौर पर शिविर आयोजित कर लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस दौरान तीनों (पहला, दूसरा और प्रीकाॅशनरी) डोज लेने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेट किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लाभार्थियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और दूसरा व प्रीकाॅशनरी डोज लेने की समयावधि पूरी करने वाले लाभार्थियों को निर्धारित समय पर वैक्सीन दी जा सके। इसके अलावा एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीनेशन कराने को लेकर योग्य लाभार्थियों को जागरूक भी किया जा रहा है।
- ऑंगनबाड़ी केंद्रों पर भी चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में लगातार नियमित तौर पर कोविड वैक्सीनेशन अभियान जारी है। लाभार्थियों को वैक्सीनेशन कराने में कोई असुविधा नहीं हो, इसके मद्देनजर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी शिविर आयोजित कर योग्य लाभार्थियों को टीकाकृत किया जा रहा है। गर्मी छुट्टी के कारण वर्तमान में सभी स्कूल बंद हैं । जिसके कारण स्कूली बच्चों को आंगन बाड़ी केंद्रों पर ही टीकाकृत किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग शिविर स्थल पर आने में असमर्थ हैं, उन्हें घर जाकर वैक्सीन दी जा रही है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और इस घातक महामारी से सामुदायिक स्तर पर लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें । वहीं, उन्होंने कहा, मैं सभी योग्य लाभार्थियों से अपील करता हूँ कि चौथी लहर आए या नहीं आए पर सभी लोग जरूर वैक्सीनेशन कराएं।
- संभावित चौथी लहर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना जरूरी :
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और लोगों की सावधानी और सकारात्मक सहयोग से तीसरी लहर करीब-करीब खत्म हो चुकी है। किन्तु, अभी और सावधानी एवं सतर्कता जारी रखने की जरूरत है। क्योंकि, एकबार फिर चौथे लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए, संभावित चौथे लहर से बचाव के लिए सामुदायिक स्तर पर लोगों को वैक्सीनेशन कराना बेहद जरूरी है। साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन समेत अन्य सावधानी और सतर्कता भी जारी रखने की जरूरत है। इसलिए, जो भी लोग किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन नहीं ले पाएं और जो पहली या दूसरी डोज लेने के पश्चात अगली डोज लेने की समयावधि पूरी कर चुके हैं, वह जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराएं और चौथे लहर के प्रभाव से खुद को सुरक्षित रखें।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड संक्रमण से रहें दूर रहें :
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- लक्षण महसूस होने पर तुरंत जाँच कराएं।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar