सदर अस्पताल में उपलब्ध है सामान्य और सिजेरियन प्रसव की सुविधा

 
 
- अस्पताल आने वाली सभी प्रसूति महिलाओं को उपलब्ध कराई जाती है बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा 
- सामान्य प्रसव पर दिया जाता है विशेष जोर, विशेष स्थिति में ही सिजेरियन की सुविधा कराई जाती है उपलब्ध 
 
खगड़िया, 22 जून-
  
सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के लिए आने वाली  प्रसूति महिलाओं को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर  और सजग है। साथ ही इसे सुनिश्चित करने को लेकर लगातार हर जरूरी निर्णय लिए जा रहे और सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं ।  ताकि प्रसव के दौरान प्रसूति  महिलाओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो और उन्हें  बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं, सदर अस्पताल खगड़िया में सामान्य और सिजेरियन दोनों प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। हालाँकि, विशेष रूप से सामान्य प्रसव पर ही जोर दिया जाता है। विशेष परिस्थितियों में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा योग्य चिकित्सकों की मौजूदगी में प्रशिक्षित जीएनएम द्वारा प्रसव कराया जाता  और प्रसव के पश्चात बरती जाने वाली तमाम सतर्कता और सावधानी की भी जानकारी दी जाती है। 
 
- बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव किया जाता है प्रयास : 
सदर अस्पताल खगड़िया के उपाधीक्षक  डाॅ योगेन्द्र सिंह प्रायसी ने बताया, अस्पताल आने वाली  प्रसूति  महिलाओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाता है। साथ ही बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाता है। प्रसूति  महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी प्रकार सुविधा में कमी नहीं हो, इसके लिए पूरा अस्पताल प्रबंधन हमेशा सजग रहता  और  खुद भी मरीजों से मिलकर उपलब्ध कराई गई सुविधा की जानकारी लेता हूँ। वहीं, उन्होंने कहा, सामान्य और सुरक्षित प्रसव के लिए समुचित स्वास्थ्य प्रबंधन बेहद जरूरी है। इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि संस्थागत प्रसव को ही प्राथमिकता दें ।  सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ना सिर्फ निःशुल्क सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। बल्कि, सुरक्षा के हर मानकों का भी ख्याल रखा जाता है। 
 
- प्रसव की समुचित सुविधा है उपलब्ध : 
सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक शशिकांत कुमार ने बताया, अस्पताल में  सामान्य और सिजेरियन प्रसव की समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। यहाँ आने वाली  सभी प्रसूति  महिलाओं की पहले स्वास्थ्य जाँच की  जाती  है। इसके बाद ही आगे की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा सदर अस्पताल परिसर में एसएनसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है। जहाँ जरूरतमंद बच्चों को एसएनसीयू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। प्रसूति  महिलाओं को अस्पताल में ना सिर्फ प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जाती बल्कि, आवश्यकतानुसार आवश्यक दवाई भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा अन्य सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। 
 
- संस्थागत प्रसव को लेकर किया जाता है जागरूक : 
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए एएनएम, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता है। ताकि अस्पताल में उपलब्ध सुविधा की सामुदायिक स्तर पर लोगों को जानकारी मिल सके और अधिकाधिक लोग अस्पताल आकर उपलब्ध सुविधा का लाभ ले सकें ।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट