- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
वरिष्ठ पत्रकार – राजनीतिक विश्लेषक डॉ.प्रसून मिश्रा को मीडिया रत्न अवार्ड
टाइम्स नाउ के एंकर सुशांत सिन्हा, प्रसिद्ध संगीतज्ञ
डॉ. संतोष नाहर, कवि व गीतकार संजीव मुकेश, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, युवा कवियत्री
सुश्री युसरा फातमा एवं प्रसिद्ध लोकप्रिय कार्टूनिस्ट मो. इरफान को सांप्रदायिक
सौहार्द का अवार्ड दिया गया
नई दिल्ली-
राजधानी नई दिल्ली
के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक व संसद टीवी के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.प्रसून मिश्रा को
मीडिया रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक एवं
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के पार्लियामेंट्री सचिव रहे स्व. श्याम नारायण सिंह
की 125 वीं जन्म जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूर्व
राज्यसभा सांसद श्री राजमणि पटेल और द श्याम नारायण सिंह फाउंडेशन के फाउंडर व
चेयरमैन डॉ कैलाश बिहारी सिंह के हाथों यह पुरस्कार दिया गया।
मीडिया रत्न अवार्ड मिलने पर राजनीतिक
विश्लेषक व पत्रकार डॉ.प्रसून मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार से द श्याम नारायण सिंह
फाउंडेशन के निर्णायक मंडल ने मुझे सम्मानित किया है, उसके लिए मैं आभार
प्रकट करता हूं। द श्याम नारायण सिंह फाउंडेशन की टीम को विशेष आभार। हर सम्मान
पहले से अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी, 2024 को इंडिया
इंटरनेशनल सेंटर में द श्याम नारायण सिंह फाउंडेशन के द्वारा इसे आयोजित किया गया
था। इस दौरान श्याम बाबू के जीवन पर आधारित आलेखों,संस्मरण सहित हिंदी पत्रिका मगध
शख्सियत एवं अंग्रेजी पत्रिका द ट्रूथ के साथ स्मारिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि के
द्वारा किया गया।
इस मौके पर 2018 से प्रत्येक वर्ष
सांप्रदायिक सौहार्द व सामाजिक सद्भावना के लिए कार्य करने वाले समाज के हर वर्ग
से चुने हुए लोगों को स्व. श्याम नारायण सिंह सद्भावना सम्मान की श्रृंखला में सात
व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का सम्मान टाइम्स नाउ के एंकर सुशांत
सिन्हा, प्रसिद्ध संगीतज्ञ डॉ. संतोष नाहर, कवि व गीतकार संजीव मुकेश, पूर्व विधायक प्रेम
रंजन पटेल, युवा कवियत्री सुश्री युसरा फातमा एवं प्रसिद्ध लोकप्रिय
कार्टूनिस्ट मो. इरफान को दिया गया।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 105 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha