- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
पोषण से कुपोषण को मात देगा परामर्श केंद्र
- by
- Sep 08, 2020
- 3994 views
- बांका सदर प्रखंड में पोषण परामर्श केंद्र का शुभारंभ
- सही पोषण को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान
बांका, 07 सितंबर
पोषण माह में कुपोषण को मात देने के लिए सोमवार को बांका सदर प्रखंड में पोषण परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान डीपीओ रिफत अंसारी ने कहा कि सही पोषण से ही कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। बच्चों के विकास के लिए कुपोषण को खत्म करना बहुत जरूरी है। सही पोषण मिलने से बच्चे स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन जी सकेंगे। इसके लिए माताओं को गर्भावस्था से ही ध्यान देना जरूरी है। गर्भावस्था के समय से ही सही पोषण लेने से बच्चे स्वस्थ पैदा होते हैं। इसलिए गर्भवती व धात्री माताएं सही पोषण का ध्यान रखें।
- कुपोषण को मात देने का दिया टिप्स
कुपोषण दूर भगाने के लिए क्या करना चाहिए, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। इसे लेकर लोगों को जागरुक करने का काम किया गया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरुक किया गया। कुपोषण कैसे खत्म करना है, इसकी सलाह भी दी गई, साथ ही कुपोषण को खत्म करने में स्वच्छता की क्या भूमिका है इसकी भी जानकारी दी गई। लोगों को समझाया गया कि हाथ साफ रखने से कितना फायदा होता है। इस दौरान कोरोना काल में कुपोषण को कैसे खत्म करना है, इसकी भी जानकारी दी गई।
- बच्चों के विकास के लिए सही पोषण आवश्यक
डीपीओ रिफत अंसारी ने बताया कि बच्चों के विकास के लिए सही पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर शुरुआती वर्षों के दौरान। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे बच्चे का सही ढंग से विकास होता है। जन्म के बाद भी बच्चे को दो साल तक केवल पौष्टिक आहार ही देना चाहिए। गर्भावस्था और जन्म के बाद के शुरुआती वर्ष मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बच्चे के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन, वसा और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार देना बहुत महत्वपूर्ण है।
- सही पोषण देता है रोग से लड़ने की क्षमता
बच्चे को रोगमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए पोषक तत्व महत्वपूर्ण है। पर्याप्त पोषण की कमी से, शारीरिक के साथ-साथ कई तरह के विकार हो सकते हैं। कुपोषण और भूख एक समान नहीं है, हालांकि दोनों संबंधित हो सकते हैं। भूख तब लगती है जब पेट खाली होता है, जबकि कुपोषण पर्याप्त पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है।
- गर्भावस्था में सही पोषण जरूरी
गर्भावस्था में मां को अच्छे पोषण की जरूरत होती है इस दौरान सही पोषण बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है। माताओं को ध्यान रखना चाहिए कि उनके पोषण में विटामिन और मिनरल्स की कमी न हो। गर्भावस्था के दौरान सही डायट चार्ट बनाना और उसका पालन करना भी बहुत जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान माताएं जो भी आहार लेती हैं, उससे न केवल उनके शरीर को पोषण मिलता है, बल्कि पेट में पल रहे बच्चे का भी विकास होता है।
- भरपेट भोजन के बजाय बार-बार खाएं
महिलाओं को जागरुक करते हुए डीपीओ रिफत अंसारी ने बताया कि दिन में दो से तीन बार भरपेट खाने के बजाए कम मात्रा में बार-बार खाएं। इससे पाचन की समस्या भी नहीं होगी। इसके अलावा नियमित रूप से थोड़ा बहुत व्यायाम करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और बच्चा भी सेहतमंद होगा।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Premier World (Admin)