- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 से बचाव का सतर्कता ही सबसे बेहतर और आसान उपाय, इसलिए रहें सावधान
- by
- Oct 14, 2020
- 4477 views
- भीड़ - भाड़ ना लगा और ना लगाने दें, खुद भी रहें सुरक्षित, दूसरों का भी रखें ख्याल
-बदलते मौसम व गिरते तापमान में संक्रमण का बढ़ सकता है खतरा
खगड़िया, 14 अक्टूबर, 2020
कोविड-19 के संक्रमण का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। बल्कि अभी भी संक्रमण का खतरा उत्पन्न होने का प्रबल संभावना है। इसलिए, कोविड-19 से बचाव के लिए सतर्कता में लापरवाही नहीं करें। सतर्कता और सावधानी ही कोविड-19 से बचाव का सबसे बेहतर और आसान उपाय है। इसलिए, पूर्व की भाँति पूरी तरह सतर्क रहें। इससे ना सिर्फ खुद सुरक्षित रहेंगे, बल्कि पूरा समाज भी सुरक्षित रहेंगे। दरअसल, अगर एक भी व्यक्ति संक्रमण के दायरे में आता है तो इसका असर पूरे समाज पर पड़ सकता है। इसलिए, साफ - सफाई समेत अन्य आवश्यक बचाव से संबंधित उपायों का पालन करें।
- बदलते मौसम व गिरते तापमान में बढ़ सकती है संक्रमण का खतरा, इसलिए जारी रखें सतर्कता : -
जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम व गिरते तापमान में संक्रमण खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, अभी और लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही साफ - सफाई समेत मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। ताकि किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा उत्पन्न नही हो।
- खुद के साथ दूसरों को भी करें जागरूक : -
कोविड-19 के संक्रमण से दूर रहने के लिए खुद के साथ - साथ दूसरों को भी जागरूक करने की जरूरत है। इससे खुद के साथ - साथ पूरा समाज भी सुरक्षित रहेंगे। इसके लिए लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी देना चाहिए। जैसे कि, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना, शारीरिक-दूरी का हमेशा पालन करना आदि की जानकारी देकर लोगों को भी जागरूक करें।
- मास्क और सेनेटाइजर का नियमित रूप से करें उपयोग : -
कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें और इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर लें। ताकि इसका नियमित रूप से से उपयोग करने में भूलने की समस्या उत्पन्न नही हो।
बाहर से आने के साथ सबसे पहले हाथों की करें सफाई
बाजार समेत अन्य जगहों से बाहर से आने के साथ ही सबसे पहले अपने हाथों की अच्छी तरह साबुन से धोएं या फिर सेनेटाइज करें। इसके बाद ही घर में प्रवेश करें। साथ ही कपड़े को धूप में रख दें। साथ ही बचाव से संबंधित हर मानकों का पालन करें।
इन मानकों का पालन कर कोविड-19 से रहें दूर
-व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
-बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
-साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
-छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके।
-उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके।
-घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
-बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें।
-आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें।
-मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें।
-किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों।
-कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें।
-बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Swapnil Mhaske