- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 में पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहीं अपना कर्तव्य
- by
- Oct 28, 2020
- 3978 views
- गोगरी प्रखंड के गोगरी पंचायत में संचालित केंद्र संख्या 106, ऑगनबाड़ी की सेविका मुन्नी कुमारी
- तमाम चुनौतियों के बावजूद बुलंद हौसले से निभाई दोहरी जिम्मेदारी
खगड़िया, 27 अक्टूबर।
ऑगनबाड़ी सेविका का काम पहले से ही काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल करना और उनमें शिक्षा की अलख जगाना कोई आसान काम नहीं है। किन्तु, इस कार्य के अलावा गोगरी प्रखंड के गोगरी पंचायत में संचालित केंद्र संख्या 106 की ऑगनबाड़ी सेविका मुन्नी कुमारी ने कोविड-19 के दौर में भी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया। इन्होंने विभागीय कार्यों के साथ - साथ कोविड - 19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई। बचाव के लिए आवश्यक जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
- कोविड-19 के साथ विभागीय कार्य को भी दिया अंजाम
गोगरी बाल विकास परियोजना कार्यालय की सीडीपीओ नीना सिंह ने बताया कि इन्होंने कोविड-19 के दौर में ना सिर्फ विभागीय कार्यों का निष्पादन मुस्तैदी के साथ किया , बल्कि कोविड-19 से बचाव के लिए भी बेहतर काम किया । जैसे कि, कोविड-19 से लोगों को बचाव के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का संदेश घर - घर जाकर लोगों तक पहुँचाया। गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।
- जागरूकता की दोहरी जिम्मेदारी कर रहीं पूरी :-
कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सेविका मुन्नी कुमारी को घर- घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी मिली है। सेविका अमृता कुमारी सुबह से ही अपने काम में जुट जाती हैं। वह घर- घर जाकर गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करती हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने और घरों से कम निकलने की सलाह देती हैं। लोगों को समझाती हैं कि बाहर से घर आने पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। वह लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने एवं बाजार या सब्जी मंडी में एक- दूसरे से दूरी बनाकर रहने की सलाह देती हैं।
- आते-जाते लोगों को कर रहे हैं जागरूक : -
सेविका मुन्नी कुमारी ना सिर्फ अपनी डयूटी के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दे रहीं हैं। बल्कि डयूटी के लिए घर से जाने एवं डयूटी के बाद घर आने के दौरान भी रास्ते में मिलने वाले लोगों खासकर महिलाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी देकर जागरूक कर रहीं हैं।
- जागरूकता का दिख रहा है असर : -
जागरूकता का गांव के लोगों में असर पड़ रहा है। बाहर निकलते वक्त लोग भीड़ लगाने से बच रहे हैं। लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है। सैनिटाइजर का भी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना का अतिरिक्त काम मिलने के बारे में सेविका मुन्नी कुमारी कहती हैं कि यह विपत्ति का समय है। इस वक्त लोगों को को बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। खासकर जब तक कोरोना संक्रमण का खतरा है तब तक तो लोगों को निश्चिंत होकर नहीं बैठना चाहिए और इससे बचाव के लिए सतर्कता जारी रखना जरूरी है।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर : -
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
- हमेशा शारीरिक - दूरी का पालन करें।
- खुद के साथ दूसरों को भी जागरूक करें।
- लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
- भीड़ - भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 81 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Swapnil Mhaske