- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड-19 के साथ बढ़ रहे ठंड में बचाव के लिए सतर्क और सावधान रहना जरूरी
- by
- Dec 10, 2020
- 3744 views
- तापमान में लगातार हो रही गिरावट से बढ़ी लोगों की परेशानी
- हर स्थिति में मास्क का उपयोग व शारीरिक दूरी का करें पालन
खगड़िया, 09, दिसंबर, 2020
लगातार गिर रहे कुहासा से मौसम का मिजाज पूरी तरह ठंड में तब्दील हो गई है। जिसके कारण भारी ठंड का एहसास होने लगा और लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। ऐसे में कोविड-19 एवं ठंडजनित शारीरिक परेशानी से दूर रहने के लिए सावधान और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को तो और सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, बच्चे और बुजुर्गों का रोग-प्रतिरोधक क्षमता युवाओं के सापेक्ष कमजोर होता है। जिसके कारण मौसमी बीमारियों के चपेट में आने का अधिक संभावना रहता है। इसलिए, खुद के साथ बच्चे और बुजुर्गों का भी विशेष ख्याल रखें।
कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन परेशानी से रहें दूर :-
खगड़िया सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम के दौर में हर लोगों को कोविड-19 का गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। साथ ही ठंड से बचाव के लिए भी सजग रहने की जरूरत है। ताकि किसी प्रकार का स्वास्थ्य परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और संक्रमण का भी खतरा उत्पन्न नहीं हो।
- कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति को ठंड के मौसम में होती है अधिक परेशानी :-
ठंड के मौसम में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति को पूर्व के अनुसार अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मसलन, जो व्यक्ति इस मौसम के दौर में संक्रमित हो जाते हैं। उन्हें स्वस्थ होने एक माह के करीब का समय लग रहा है। इसलिए, वर्तमान दौर में कोविड-19 से बचाव के लिए और सतर्क रहने की जरूरत है। ताकि इन परेशानियाँ का सामना नहीं करना पड़े।
- हर स्थिति में मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन करें :-
कोविड-19 बचाव के सबसे बेहतर और आसान उपाय है मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन करना। इसलिए, हर स्थिति मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और हर जगह शारीरिक दूरी का पालन करें। क्योंकि ऐसा करने पर संक्रमण फैलने का खतरा ना के बराबर रहता है। इसलिए, मास्क का उपयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन कर खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें और जिम्मेदार बनें।
- ठंड के मौसम सर्दी-खाँसी और बुखार हो जाती आम बीमारी :-
ठंड के आगमन के साथ ही सर्दी-खाँसी, बुखार, साँस संबंधी परेशानी समेत अन्य मौसमी बीमारियों का भी दौर शुरू हो जाता और यह आम बीमारी बन जाती है। यानी यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। ऐसे में सतर्क और सावधान रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रतिदिन धूप लगाएँ, सुबह में टहलें। इससे शरीर में प्राकृतिक रूप से गर्मी बनी रहेगी। जिससे आप उक्त परेशानी से दूर रह सकते हैं।
- गर्म व ताजा खाने का करें सेवन :-
ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए गर्म व ताजा खाना का सेवन करें। सुबह गुनगुना पानी पीएं। इससे शरीर का तापमान बढ़ेगा और आंतरिक अंग सही तरीके से कार्य करेगा। इसके अलावा बाहर आने-जाने के दौरान गर्म कपड़े साथ जरूर रख लें। ताकि अगर लौटते वक्त शाम हो जाए तो आपको ठंड का सामना नहीं करना पड़े। चाय में अदरक और दूध में हल्दी का सेवन करें और गुड़ का सेवन भी फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ आपको ठंड से बचाव करेगा बल्कि अन्य बीमारियों से भी दूर रखेगा।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- दो गज की शारीरिक-दूरी का हमेशा पालन करें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करें।
- घर से बाहर निकलने पर सैनिटाइजर पास में जरूर रखें।
- बाहर में लोगों से बातचीत के दौरान हमेशा आवश्यक दो गज की दूरी का पालन करें।
- बार-बार साबुन या अन्य अल्कोहलयुक्त पदार्यों से हाथ धोने की आदत बनाएँ।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar