70 वर्षीया सुनैना देवी ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज,कहा पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन

 
 
- वैक्सीन लेने के बाद बुज़ुर्ग महिला ने कहा - सभी लोग लगायें टीका  
- जिले में पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, गति देने में जुटा स्वास्थ्य विभाग 
 
खगड़िया, -
कोविड-19 के वायरस को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए जिले में जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन महाअभियान चल रहा है। अभियान को गति देने में स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है| जिले में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान के दौरान खगड़िया सदर पीएचसी में 70 वर्षीया सुनैना देवी ने उत्साह के साथ वैक्सीन ली। जिसके बाद उन्होंने कहा -मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ। मुझे किसी प्रकार की कोई शारीरिक पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों ने मुझे अच्छे तरीके से टीका दिया। इसके लिए मैं वैक्सीन देने वाले कर्मियों को धन्यवाद एवं आशीर्वाद देती हूँ। 
 
- पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन, इसलिए सभी लोगों को उत्साह के साथ लेनी  चाहिए वैक्सीन :- 
 बुज़ुर्ग महिला  सुनैना देवी ने कहा कि वैक्सीन पूरी सुरक्षित है । इसलिए, सभी लोको बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीन लेनी चाहिए। क्योंकि, कोविड-19 संक्रमण से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन जरूरी है। कहा कि मैं सभी बुजुर्गों  से अपील करती हूँ कि निर्भीक होकर उत्साह के साथ वैक्सीन लें। यह आपके साथ-साथ आपके परिवार व समाज के लिए भी जरूरी है। 
 
- दूसरे व तीसरे चरण के लोगों को  भी दिया जा रहा है टीका  :- 
जिले में तीसरे चरण के  वैक्सीनेशन अभियान के साथ-साथ दूसरे चरण के तहत भी स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को  टीका  दिया जा रहा है। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा हो सके  और एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें। 
 
कोविड-19 संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए सभी  लोगों का सहयोग जरूरी :- 
तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु  के  व्यक्तियों को टीका  दिया जा रहा है। कोविड-19 को जड़ से मिटाने के लिए सभी  लोगों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए हर व्यक्ति को  टीका  लेना ही चाहिए। साथ ही वैक्सीनेशन के बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर  गाइडलाइन का पालन भी जारी रखना जरूरी है। तभी इस  वैश्विक महामारी का जड़ से खात्मा होगा। 
 
- स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक :- 
वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुडीं  आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति उत्साह के साथ टीकाकरण  करा सकें और अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो सके ।
 
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :- 
- मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- भीड़-भाड़ वाली  जगहों से परहेज करें।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
- साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
- यात्रा के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें और निश्चित रूप से मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें, बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट