- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए चलाया जायेगा विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान
- by
- Mar 06, 2021
- 1998 views
- सोमवार 8 मार्च को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र और सदर अस्पताल में महिलाओं को लगाया जाएगा कोरोना का टीका
- गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं और 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को लगेगा टीका
लखीसराय-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार 8 मार्च को जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल लखीसराय में महिलाओं के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया है। मालूम हो कि अभी जिले भर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का टीकाकरण हो रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मी, आईसीडीएस कर्मी के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर भी कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज ले रहे हैं।
महिलाओं के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान
लखीसराय के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि आधी आबादी के रूप में महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए विशेष रूप से महिलाओं के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडो में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे सदर अस्पताल में महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बताया कि इस विशेष टीकाकरण अभियान में गम्भीर बीमारी जैसे हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को कोरोना का टीका दिया जाना है। इसके साथ ही 59 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को कोरोना का टीका दिया जाएगा। बताया कि सोमवार 8 मार्च को सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को ही कोरोना का टीका लगाया जाना है| बावजूद इसके यदि कोई अन्य ब्यक्ति भी कोरोना टीका का पहला या दूसरा डोज लेने के लिए आता है तो उसे लौटाया नहीं जायेगा बल्कि उसको भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
- गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं को अपने साथ लाना होगा बीमारी के इलाज से संबंधित कागजात :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए आने वाली गम्भीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अपनी बीमारी के इलाज़ से संबंधित चिकित्सकीय कागजात भी लाना आवश्यक है। इसके साथ ही सभी महिलाओं को अपने साथ आधार कार्ड भी लाना आवश्यक है ताकि कोविन एप्प पर रजिस्ट्रेशन करने में और टीकाकरण करने में उन्हें कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 113 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar