- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चार हजार महिलाओं को दिया जाएगा कोविड-19 का टीका
- by
- Mar 08, 2021
- 2529 views
● राज्य स्वास्थ्य समिति के पत्र के आलोक में लिया गया निर्णय
● 60 वर्ष या उससे अधिक तथा 45 से 59 आयुवर्ग की को-मोर्बिटिज से ग्रसित महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण लिए लक्षित किया गया है
जमुई-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8मार्च को महिलाओं के लिए खास तौर पर कोविड-19 के टीकाकरण का आयोजन होगा। इस दिन घर की चाहरदीवारी से निकलकर समाज में अपना परचम लहराने वाली महिलाओं के प्रयास और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्प लिया जाता है | इस बार उक्त तिथि में स्वास्थ्य विभाग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएगा | इस बाबत जानकारी देते हुए जिले के सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है | उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चल रहा है | इसमें अधिक से अधिक महिलाओं का टीकाकरण हो इसे लेकर सभी टीकाकरण केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अधिक से अधिक महिलाओं का टीकाकरण इस दिन करें | इसके लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भी की गयी है। साथ ही क्षेत्र की जीविका दीदियों ,आशा कार्यकर्ताओं ,आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की भी भागीदारी को सुनिश्चित किए जाने की बात उनके द्वारा कही गयी | उन्होंने बताया कि टीकाकरण सत्रस्थल पर महिलाओ की सुरक्षा के लिए पंडाल, शुद्ध पेयजल सहित चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी |
जिले भर में करीब 4000 महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य:
जिले भर में कुल 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और प्रति केंद्र वार 400 यानि 4000 महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के टीकाकरण के प्रथम चरण के पहले दिन बीते 16 जनवरी को भी महिलाओं ने ही अपना दमखम दिखाया था | इस दिन कुल 555 व्यक्ति में से 417 टीकाकरण लेने वाली महिलाओं की संख्या थी | इनमें से सबसे अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य के सिकंदरा में 88 महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। सभी महिलाओ ने कोविन एप के जरिए इस टीकाकारण महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थीं |
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 113 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar