- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों में युद्धस्तर पर चल रहा है कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान
- by
- Mar 10, 2021
- 2934 views
- 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के बुज़ुर्ग और 45-59 आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को दिया जा रहा है टीका
- स्वास्थ्य विभाग एवं फ्रंटलाइन वर्करों को भी दिया जा रहा है वैक्सीन का दूसरा डोज
खगड़िया-
जिले में कोविड-19 संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए सभी पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय व रेफरल एवं जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में युद्धस्तर वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसे गति देने में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी कटिबद्ध है। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके और शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके ।
- वैक्सीन से वंचित कर्मियों को भी दी जा रही वैक्सीन :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों एवं दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका किया जाना था। किन्तु, किसी कारणवश जो भी कर्मी उस दौरान वैक्सीन नहीं ले सके उन कर्मियों को भी वैक्सीन दी जा रही है। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से वंचित नहीं रह जाय। क्योंकि, इस वैश्विक महामारी के संक्रमण का तभी जड़ से खात्मा होगा, जब शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। इसके अलावा पहला डोज लेने वाले लाभार्थी को भी 28 दिन पूरा करने पर वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जा रहा है। दरअसल, कोविड-19 संक्रमण वायरस से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन की पूरी डोज जरूरी है।
- हार हाल में निर्धारित समय पर होगा लक्ष्य पूरा :-
वहीं, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ पासवान ने बताया कि जिले में पूरे जोर-शोर के साथ तीसरे चरण का वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। हर हाल में निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा होगा। इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी पीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
- 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के साथ-साथ 45-59 आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को दिया जा रहा है टीका :-
वहीं, जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान में टीकाकरण पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है। इस चरण में 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले सामान्य बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को टीका दिया जा रहा है। शत-प्रतिशत लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है।
- वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक :-
वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुडीं ड़े आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति उत्साह के साथ वैक्सीन करा सकें और अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो सके ।
- मास्क का उपयोग और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें :-
वैक्सीन लेने के बाद भी कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक एहतियात जारी रखना चाहिए। इसके लिए पूर्व की भाँति मास्क का नियमित उपयोग, हमेशा दो गज की शारीरिक दूरी का पालन समेत अन्य गाइडलाइन का पालन जारी रखें।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
- साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
- यात्रा के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें और निश्चित रूप से मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें, बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar