- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट और आरटीपीसीआर टेस्ट की दैनिक रिपोर्ट ऑनलाइन एप पर की जा रही अपलोड
- by
- Jun 28, 2021
- 2263 views
- 18 जून को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने इस आशय का एक पत्र सभी जिला के सिविल सर्जन को किया जारी
- 20 जून से इस प्रकिया को लागू करने को 19 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई थी ऑनलाइन ट्रेनिंग
मुंगेर, 28 जून-
20 जून से लगातार ऑनलाइन एप्लीकेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट की दैनिक रिपोर्ट अपलोड की जा रही है। इससे संबंधित एक चिट्ठी 18 जून को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिला के सिविल सर्जन को जारी की थी। इसके साथ ही 20 जून से इस प्रकिया को लागू करने के लिए विगत 19 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई थी ।
राज्य के सभी जिला एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से डेली रिपोर्ट के लिए एक ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित-
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनेट टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट से संबंधित डेली रिपोर्ट राज्य के सभी जिला एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लीकेशन विकसित किया गया है। इस एप्लीकेशन को राज्य स्वास्थ्य समिति के वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद लिंक डेली रिपोर्टिंग ऑफ रैपिड एंटीजन, ट्रूनेट,आरटीपीसीआर को क्लिक कर संजीवनी प्रणाली के अंतर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन एप्लीकेशन में सूचनाएं अंकित करने की रिपोर्टिंग टाइम पिछले दिन के मध्य रात्रि 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक निर्धारित की गयी है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से निम्नलिखित सूचनाएं प्रतिदिन अपलोड की जा रही है -
रैपिड एंटीजन के लिए -
1) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार टोटल टेस्ट की संख्या ।
2) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कोविड 19 बिहार पोर्टल पर इंट्री की गई संख्या ।
3) उक्त तिथि के अनुसार रैपिड एंटीजन किट की उपलब्धता ।
ट्रूनेट टेस्ट से संबंधित -
1) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार टोटल टेस्ट की संख्या
2) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कोविड 19 बिहार पोर्टल पर इंट्री की गई संख्या ।
आरटीपीसीआर से संबंधित
1) रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कलेक्ट किए गए सैम्पल की कुल संख्या
उन्होंने बताया कि 20 जून से लगातार मुंगेर के अनुश्रवण और मूल्यांकन पदाधिकारी ऑनलाइन सभी सूचनाएं 11 बजे तक अपलोड कर देते हैं। इसके साथ ही उक्त ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से सिविल सर्जन, डीपीएम और जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी का हस्ताक्षर की गई रिपोर्ट प्रतिदिन 11.30 बजे तक अपलोड की जा रही है।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 113 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar