- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बांका में 300 लोगों को लगे टीके, 261 की हुई जांच
- by
- Aug 03, 2021
- 1748 views
जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला
कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी
बांका, 3 अगस्त-
कोरोना को खत्म करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 300 लोगों को कोरोना के टीके दिए गए। टीका देने के बाद सभी लाभुकों को 30 मिनट की निगरानी में रखा गया। किसी को भी कोई समस्या नहीं आने पर सभी लाभुकों को घर जाने दिया गया। साथ ही समय पर आकर दूसरा डोज लेने के लिए भी कहा गया। वहीं दूसरी ओर 261 लोगों की कोरोना जांच हुई। हालांकि जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य केंद्रों पर लोगों को लगे कोरोना के टीके
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 300 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। कोरोना को खत्म करने के लिए टीकाकरण काफी तेज गति से चल रहा है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य केंद्रों पर लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। साथ ही केंद्रों पर लाभुकों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
टीका का दोनों डोज लेने के बाद ही प्रक्रिया होगी पूरीः
डॉ. चौधरी ने बताया कि टीका लेने के लिए आने वाले सभी लाभुकों को यह समझाया जाता है कि टीका के दोनों डोज लेने के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए समय पर आकर दूसरा डोज अवश्य लें। साथ ही टीका लेने के बाद यह नहीं समझें कि हम कोरोना की चपेट में आने से पूरी तरह से मुक्त हो गए। जबतक सभी लोग टीका नहीं ले लेंगे, तबतक खतरा बना रहेगा। इसलिए टीका का दोनों डोज ले लेने के बाद भी सतर्क रहें।
जांच में आई तेजीः
मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 161 लोगों की एंटीजन किट के जरिये जांच हुई, जिसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं 100 लोगों के सैंपल आरटीपीआर मशीन के लिए लिए गए। डॉ चौधरी ने बताया कि हालांकि जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला, लेकिन सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 113 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar