- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना: जमुई के चार बच्चों का अहमदाबाद में हुआ ह्रदय में छेद का निःशुल्क ऑपरेशन
- by
- Aug 06, 2021
- 1065 views
- मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट 2 के तहत शामिल है बाल ह्रदय योजना
- इस योजना के तहत जन्मजात ह्रदय में छेद वाले छोटे बच्चों का राज्य के बाहर निःशुल्क कराया जाता है ऑपरेशन
जमुई-
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट 2 में बच्चों में जन्मजात ह्रदय में छेद होने पर बच्चे के निः शुल्क इलाज के लिए बाल ह्रदय योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ही जमुई के चार बच्चों का राज्य सरकार की मदद से अहमदाबाद के सत्य साईं ह्रदय रोग अस्पताल में ह्रदय में छेद का निः शुल्क ऑपरेशन किया गया। ह्रदय का सफल होने के बाद चारों बच्चे अपने अभिभावक के साथ अपने घर लौट आए हैं।
अहमदाबाद में ऑपरेशन के बाद चारों बच्चे अभी बिल्कुल स्वस्थ्य हैं -
जिला स्वास्थ्य समिति जमुई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुधांशु लाल ने बताया कि जमुई जिला के अलग-अलग प्रखण्ड से चार बच्चों को वहां के आरबीएसके टीम के द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर स्क्रीनिंग के लिए एम्बुलेंस के जरिये पटना स्थित इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) भेजा गया जहां चिकिसकों द्वारा की गई जांच में चारों बच्चों के ह्रदय में छेद होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पटना से चारों बच्चों के ह्रदय की निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजे जाने को ले उनके अभिभावक से मिलकर जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करवाया गया । इसके बाद चारों बच्चों के अभिभावक से मिलकर सभी आवश्यक कागजात तैयार कर पटना भेज दिया गया और पटना से निर्देश मिलने के बाद चारों बच्चों और उसके अभिभावक को विमान से अहमदाबाद जाने के लिए एम्बुलेंस से जमुई से पटना भेज दिया। पटना से जमुई के चारों बच्चे को राज्य के अन्य बच्चों और उनके एक- एक अभिभावक के साथ विमान से पटना से अहमदाबाद भेज दिया गया। अहमदाबाद के सत्य साईं ह्रदय रोग अस्पताल में चारों बच्चों के ह्रदय का सफल ऑपरेशन होने के बाद चारों बच्चे और उनके अभिभावक सकुशक अहमदाबाद से पटना और फिर एम्बुलेंस से अपने घर लौट आये हैं। ऑपरेशन के बाद चारों बच्चे अभी बिल्कुल स्वस्थ्य है।
ऑपरेशन के बाद कोमल कुमारी 29 जुलाई और अंकित कुमार 26 जुलाई को सकुशल अपने घर लौट आया
जमुई सदर अस्पताल में आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. कृष्णमूर्ति ने बताया कि जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नाजरी गांव के प्रमोद यादव और रेखा कुमारी की बेटी कोमल कुमारी, खैरा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत खुटौना गांव निवासी माणिक चंद मंडल और प्रतिमा देवी की बेटी प्रियंका कुमारी, खैरा प्रखण्ड के ही हरदी मोह गांव के रहने वाले उमेश रविदास और अनिता देवी का बेटा रितेश कुमार और झाझा प्रखण्ड के औरैया गांव के रहने वाले अनिक शर्मा और विनीता देवी का बेटा अंकित कुमार को जन्मजात ह्रदय में छेद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए राज्य सरकार के सहयोग से अहमदाबाद स्थित सत्य साई हृदय रोग संस्थान भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रियंका कुमारी और रितेश कुमार को 2 अप्रैल 2021 को हृदय में छेद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हवाई जहाज से अहमदाबाद भेजा गया जो सफल ऑपरेशन के बाद 8 अप्रैल को अपने अभिभावक के साथ अपने घर लौट आये। इसी तरह कोमल कुमारी और अंकित कुमार को 16 जुलाई को ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजा गया। सफल ऑपरेशन के बाद कोमल कुमारी 29 जुलाई और अंकित कुमार 26 जुलाई को सकुशल अपने घर लौट आया ।
पूरा श्रेय राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाल ह्रदय योजना को-
कोमल कुमारी के पिता प्रमोद यादव ने बताया, पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान में हुई स्क्रीनिंग के बाद जब मुझे मालूम हुआ कि मेरी बेटी कोमल के ह्रदय में छेद है तो मैं बिल्कुल ही सन्न रह गया कि ये क्या हो गया। पता नहीं मैं अपनी बच्ची को बचा पाऊंगा या नहीं। ऐसे समय में जमुई जिला में आरबीएसके के समन्वयक डॉ. कृष्णमूर्ति ने मुझे हौसला दिया कि आपके बच्ची के ह्रदय का राज्य सरकार कि पहल पर राज्य से बाहर निःशुल्क ऑपरेशन किया जा सकता है। उनके सहयोग और सलाह की बदौलत ही आज मेरी बच्ची के ह्रदय का निः शुल्क ऑपरेशन सम्भव हो पाया है। मेरी बच्ची आज पूरी तरह से स्वस्थ्य है जिसका पूरा श्रेय राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाल ह्रदय योजना को जाता है। इस योजना के तहत ही मेरी बच्ची सहित राज्य भर के कुल 21 बच्चों के ह्रदय का निःशुल्क ऑपरेशन सम्भव हो पाया है।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 80 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar