- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice

मौसम में बदलाव, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए रहें सतर्क और सावधान
- by
- Aug 14, 2021
- 1094 views
- घर के आसपास नहीं होने दें जलजमाव, साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल
- बुजुर्ग व बच्चों का भी रखें ध्यान और मौसमी बीमारियों के परेशानियाँ से रहें दूर
खगड़िया-
लगातार हो रही बारिश एवं तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में भी बदलाव हो रहा है। जिसके कारण मौसमी बीमारियों की भी संभावना बढ़ गयी है। लोग सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों के दायरे में आ रहे हैं। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव एवं दूर रहने के लिए समय पर खाना खाएं और घर समेत आसपास परिसर की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। क्योंकि, साफ-सफाई हमें ना सिर्फ किसी एक बीमारी से बचाती है बल्कि, अनेकों बीमारी खासकर वायरल और संक्रामक से संबंधित बीमारी से दूर रखती है। इसके अलावा साफ-सफाई से हमें शारीरिक ऊर्जा भी मिलती है।
- समय पर खाएं खाना और मौसमी बीमारियों से रहें दूर :
खगड़िया सदर अस्पताल के डीएस (उपाधीक्षक) डाॅ योगेन्द्र नारायण प्रयसी ने बताया, मौसमी बीमारी से बचाव के लिए समय पर खाना खाएं और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। साथ ही घर के बच्चे व बुजुर्गों का भी विशेष ख्याल रखें। क्योंकि, बच्चे और बुजुर्गों को मौसमी बीमारियों के दायरे में आने की युवाओं के सापेक्ष अधिक संभावना रहती है। इसलिए, हमें खुद के साथ-साथ बच्चे व बुजुर्गों का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
- घर के आसपास नहीं रखें जलजमाव :
वर्तमान में बरसात का दौर भी चल रहा है। जिसके कारण जगह-जगह निचले हिस्से में बरसात के पानी का जलजमाव हो जाता है। जो अधिक दिनों तक रहने के कारण काफी दुर्गंध करने लगता है। जिसके कारण जलजनित बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बन जाती है और धीरे-धीरे महामारी का भी रूप लेने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए, घर के आसपास जलजमाव का पानी नहीं रहने दें और वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र पानी की निकासी कराएं। इसके बाद पूरा परिसर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं। इससे ना सिर्फ मौसमी बीमारियों से बचाव होगा बल्कि, जलजनित बीमारी से भी दूर रहेंगे।
- बरसात के पानी के जलजमाव से डेंगू की प्रबल संभावना :
कहा जाता है बरसात अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी साथ लेकर आती है। इसलिए, बरसात के मौसम में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, बरसात के पानी का जिस जगह जलजमाव होता है और पानी वहाँ कई दिनों तक जमा ही रहते हैं तो उससे काफी दुर्गंध उठने लगती है। पानी में मच्छरों का बसेरा हो जाता है। जिसके कारण डेंगू, टाइफायड जैसी गंभीर बीमारी होने की प्रबल संभावना बनी रहती है।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से दूर रहें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
संबंधित पोस्ट
Indian Industries to Get Global Platform as Index 2025 2.0 to Be Held in Patna,Bihar
- May 21, 2025
- 12 views
Bethal Football Academy Shines at Blue Cup Tournament Despite U-11 Final Heartbreak
- May 18, 2025
- 176 views
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar