- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
विरोधों का सामना करने के बाद भी कर्तव्य से पीछे नहीं हटीं आशा फैसिलिटेटर हेमलता देवी
- परबत्ता प्रखंड के कुल्हाड़िया पंचायत अंतर्गत भरसो गाँव की रहने वाली हैं हेमलता देवी
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बाबजूद लोगों को घर-घर जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच के लिए कर रही प्रेरित
खगड़िया, 21 अगस्त-
जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को भी लोगों को वैक्सीनेशन एवं जाँच कराने के लिए प्रेरित करने तथा समाज में चली अफवाहों को दूर करने में काफी विरोधों का सामना करना पड़ा है। किन्तु, बाबजूद इसके अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तरह आशा कार्यकर्ता भी अपने कर्तव्य पथ से एक कदम पीछे नहीं हटी। बल्कि, सकारात्मक उम्मीद के साथ अभियान को सफल करने में जुटी रही। जिसका नतीजा भी सकारात्मक रहा। ऐसे ही आशा कार्यकर्ताओं में परबत्ता सीएचसी में कार्यरत परबत्ता प्रखंड के कुल्हाड़िया पंचायत अंतर्गत भरसो गाँव निवासी आशा फैसिलिटेटर हेमलता देवी का पूरे प्रखंड में नाम शुमार है। हेमलता, ना सिर्फ लोगों को वैक्सीन एवं जाँच कराने के लिए जागरूक करने में सफल रही। बल्कि, अफवाहों को भी मात देने में सफल रही।
- विरोधों की कभी नहीं की परवाह, अपने कर्तव्य पथ पर सकारात्मक उम्मीद के साथ चलती रही :
आशा फैसिलिटेटर हेमलता देवी ने बताया, शुरुआती दौर में यानी जब प्रखंड में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी तब लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने का दौरान लोगों के काफी विरोधों का सामना करना पड़ा था। यहाँ तक कई बार काफी उग्र स्थिति से भी गुजरना पड़ा। किन्तु, ना ही कभी विरोधों की परवाह की और ना ही लोगों से उलझी। तमाम विरोधों और लोगों की उग्रता को झेलते हुए कठिन स्थिति में भी सरलता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर डटी रही। जिसका परिणाम आज यह है कि अब मैं लोगों के घर नहीं जाती हूँ। बल्कि, लोग मेरे घर आकर पूछते हैं कि वैक्सीन कब और कहाँ पड़ेगा। जो मेरे लिए पूरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व की बात है।
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बाबजूद भी अपने कर्तव्य पथ से पीछे नहीं हटी हेमलता :
केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक करण कुमार ने बताया, जिस क्षेत्र में हेमलता कार्यरत हैं , वह क्षेत्र वर्तमान में पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाबजूद कभी वह अपने कर्तव्य पथ से पीछे नहीं हटी और ना ही कभी थकी। बल्कि, पूरी निष्ठा और सकारात्मक उम्मीद के साथ बाढ़ की तबाही के बीच भी नाव समेत अन्य साधनों के माध्यम से गाँव-गाँव पहुँच कर लोगों को वैक्सीनेशन एवं जाँच के लिए प्रेरित करने में जुटी हैं| इनका शुरूआती दौर से वैक्सीनेशन अभियान में काफी सराहनीय कार्य रहा है। इन्होंने ना सिर्फ खुद बेहतर कार्य किया बल्कि, अपने क्षेत्र के अन्य आशा कार्यकर्ताओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया|
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 81 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar