- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
खगड़िया के अलौली में 9-टू-9 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ, अभियान को मिलेगी गति
- सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकेंगे लोग, अलौली के हरिपुर गाँव में सेंटर का शुभारंभ
- सुरक्षित परिवार, खुशियाँ अपार, एक अधूरा, दो से पूरा... नारे के बैनर-पोस्टर से किया जा रहा जागरूक
खगड़िया, 20 अक्टूबर
जिले में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग और संकल्पित है। इसके लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसके अलावा हर जरूरी कदम भी उठाए जा रहे और आवश्यक निर्णय भी लिए जा रहे हैं। जिसे सार्थक रूप देने के लिए केयर इंडिया की भी टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर चल अपनी जिम्मेदारी में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के अलौली प्रखंड अंर्तगत हरिपुर गाँव में 9-टू-9 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ हुआ। जहाँ 09 बजे सुबह से लेकर देर रात 09 बजे तक नियमित तौर पर वैक्सीनेशन का कार्य होगा। इस सेंटर का उदघाटन अलौली पीएचसी प्रभारी डाॅ मनीष कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार, डीटीओ-एफ हरे कृष्णा नायक, प्रखंड प्रबंधक रमण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
- लोग अपनी सुविधानुसार ले सकेंगे वैक्सीन :
अलौली पीएचसी प्रभारी डाॅ मनीष कुमार ने बताया, 9-टू-09 वैक्सीनेशन सेंटर का सुबह के 09 बजे से लेकर 09 बजे रात संचालन होगा। जिससे खासकर वैसे लोगों को सुविधा होगी, जो कामकाजी हैं। यानी ऐसे लोग अपने कार्य का निष्पादन कर देर शाम भी वैक्सीन ले सकेंगे। इससे ना सिर्फ लोगों को सुविधा होगी बल्कि, वैक्सीनेशन अभियान को भी गति मिलेगी।
- वैक्सीनेशन सेंटर के सफल संचालन के लिए शिफ्टवाइज मेडिकल टीम की तैनाती:
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, अलौली के हरिपुर गाँव में शुरू हुए 9-टू-9 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के सफल संचालन के लिए शिफ्ट वाइज मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। जिसमें चिकित्सक, एएनएम, डेटा ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहला शिफ्ट 09 बजे से दोपहर के 03 बजे तक और दूसरा 03 बजे से देर रात 09 बजे तक होगा।
- वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को गति देने के लिए शुरू हुआ सेंटर :
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को और तेज गति देने के लिए 9-टू-9 वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इससे जो अपनी दैनिक कार्य में व्यस्तता के कारण वैक्सीन नहीं ले पाए थे अब वह भी सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकेंगे। जिससे लोगों को भी सुविधा होगी और अभियान को गति मिलेगी। वहीं, उन्होंने बताया, वैक्सीन से वंचित लोगों का सर्वे कर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar