- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
मोबाइल टीम ने एक दिन में सुदूरवर्ती इलाके के चार गाँवों में घर-घर जाकर लोगों को दी कोविड वैक्सीन
- लखीसराय के चानन क्षेत्र के सतघरवा, महजनवां , बासकुंड एवं कछुआ गाँव के लोगों को दी गई वैक्सीन
- सेकेंड डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर दी गई वैक्सीन
लखीसराय, 28 दिसंबर।
जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो और एक भी लोग वैक्सीन से वंचित नहीं रहें। इसको लेकर जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को लखीसराय पीएचसी अंतर्गत सुदूरवर्ती इलाके में स्थित चानन क्षेत्र के चार गाँवों में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की सकारात्मक पहल से वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से चार मोबाइल वैक्सीनेशन टीम द्वारा चार गाँवों का भ्रमण कर एक ही दिन में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेट किया गया। सभी गाँवों के लोगों ने उत्साह के साथ वैक्सीन ली और सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन देने के लिए वैक्सीनेशन टीम को धन्यवाद दिया। वहीं, वैक्सीन लेने वाले लोगों ने कहा, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का यह कदम काफी सराहनीय है। स्वास्थ्य विभाग की पहल से हमलोगों को घर में सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन लेने का अवसर मिला।
- सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन देने के लिए गाँव-गाँव चलाया जा रहा वैक्सीनेशन अभियान :
लखीसराय पीएचसी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज ने बताया, किसी भी क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें, इसको लेकर गाँव-गाँव लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसे गति देने के लिए मंगलवार को पीएचसी के सुदूरवर्ती इलाके के चानन क्षेत्र के सतघरवा, महजन्मा, बासकुंड एवं कछुआ गाँव में मोबाइल वैक्सीनेशन टीम के सहयोग से वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम घर-घर जाकर लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई।
- सेकेंड डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर दी गई वैक्सीन:
लखीसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरआई नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेंद्र कुमार ने बताया, चार गाँवों के लिए चार मोबाइल वैक्सीनेशन टीम की तैनाती की गई थी। प्रत्येक गाँव में एक-एक टीम ने घर-घर जाकर लोगों का टीकाकृत किया। वहीं, उन्होंने बताया, इस दौरान सेकेंड डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दी गई। ताकि सेकेंड डोज अभियान को भी गति मिल सके और लोग इस घातक महामारी से सुरक्षित हो सकें। वैक्सीनेशन के दौरान सभी गाँवों के लोगों का काफी सहयोग मिला एवं लोगों ने उत्साह के साथ वैक्सीन ली।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 77 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar