Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बोर्ड परीक्षा के पूर्व शत-प्रतिशत परीक्षार्थियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को जिले में तेज हुआ अभियान
- शिविर आयोजित कर छात्रों को दी जा रही है वैक्सीन, एक भी छात्र वैक्सीन से नहीं रहें वंचित, लगातार चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान
- स्कूल प्रबंधन का भी लिया जा रहा सहयोग, वैक्सीन से वंचित एक-एक छात्रों को चिह्नित कर किया जा रहा वैक्सीनेट
खगड़िया, 28 जनवरी-
आगामी 01 फरवरी से इंटरमीडिएट और 17 फरवरी से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा से पूर्व शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर जिले में वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित एवं चिह्नित जगहों पर लगातार वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर छात्रों को वैक्सीन दी जा रही है। इस दौरान वैक्सीन लेने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। ताकि सभी छात्र सुविधाजनक तरीके से वैक्सीनेशन करा सकें और परीक्षा शुरू होने के पूर्व जिले के शत-प्रतिशत छात्रों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित और अभियान सफल हो सके। इसको लेकर जिले में नियमित तौर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाकर छात्रों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है।
- जिले में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर लगातार चल रहा अभियान :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया अगले माह इंटर और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। दोनों बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही शत-प्रतिशत छात्रों को वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। वैक्सीनेशन अभियान चलाकर 15 से 18 आयु वर्ग के दायरे में आने वाले सभी किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
- एक-एक छात्रों को चिह्नित कर किया जा रहा वैक्सीनेट :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया परीक्षा शुरू होने के पूर्व शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने और एक भी छात्र-छात्रा वैक्सीन से वंचित नहीं रहे, को लेकर जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसके माध्यम से एक-एक छात्र-छात्रा को चिह्नित कर वैक्सीनेट किया जा रहा है। इस कार्य में स्कूल प्रबंधन का भी सहयोग लिया जा रहा है। मिशन, सिर्फ एक ही कि परीक्षा शुरू होने के पूर्व शत-प्रतिशत परीक्षार्थियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो और सभी परीक्षार्थी सुरक्षित माहौल में परीक्षा दे सकें। वहीं, उन्होंने कहा, मैं जिले के तमाम परीक्षार्थियों से अपील भी करता हूँ कि जो भी परीक्षार्थी किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन नहीं ले पाएं है, वह यथाशीघ्र वैक्सीनेशन कराएं और खुद को इस घातक महामारी से सुरक्षित करें।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 121 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar