Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
जिले में तेज हुई घर-घर दस्तक वैक्सीनेशन अभियान, टीका से छूटे व्यक्ति को सुविधाजनक तरीके से दी जा रही है वैक्सीन
- संभावित चौथी लहर से सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीनेशन कराना जरूरी, इसलिए जरूर लें वैक्सीन
- कोविड के प्रभाव से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ- साथ सावधानी और सतर्कता भी जरूरी
खगड़िया,-
जिले में एक भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन लेने से छूटे नहीं, इसे सुनिश्चित करने को लेकर नित्य हर जरूरी निर्णय लिए जा रहे और आवश्यक पहल भी की जा रही है। मिशन, जल्द से जल्द जिले में वैक्सीन से छूटे व्यक्तियों की संख्या शून्य हो और संपूर्ण जिले वासी पूर्ण रूप से वैक्सीनेट हो। जिसे सार्थक रूप देने के लिए जिले में घर-घर दस्तक वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। जिसके माध्यम से वैक्सीनेशन टीम घर-घर दस्तक देकर एक-एक व्यक्ति तक पहुँच रही और किसी भी कारणवश अबतक जो वैक्सीन नहीं ले पाएं, उन्हें प्रेरित कर टीकाकृत कर रहे हैं।
- जिले में लगातार चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, घर-घर जाकर दी जा रही है वैक्सीन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अबतक वैक्सीन लेने से छूटे व्यक्ति की घर-घर जाकर पहचान की जा रही और उन्हें सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन भी दी जा रही है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम में शामिल एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता समेत अन्य कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
- संभावित चौथी लहर से सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीनेशन के साथ-साथ सावधानी और सतर्कता जारी रखने की जरूरत :
परबत्ता सीएचसी प्रभारी डाॅ राजीव रंजन ने बताया, कोविड संक्रमण वायरस की संभावित चौथी लहर से सुरक्षा के मद्देनजर हर व्यक्ति को वैक्सीनेशन के साथ सावधानी और सतर्कता जारी रखने की जरूरत है। क्योंकि, इसी के बदौलत जिले में पहली, दूसरी और तीसरी लहर का करीब-करीब समापन हो चुका है, जो जिले वासियों के लिए बेहद सुखद खबर है। इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि जो भी व्यक्ति अबतक किसी कारण वश वैक्सीन नहीं ले पाएं है, वह निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। साथ ही इस घातक महामारी को पूरी तरह
जड़ से मिटाने के लिए सावधानी और सतर्कता भी जारी रखें। क्योंकि, वैक्सीनेशन के साथ-साथ सतर्कता और सावधानी जारी रखने पर चौथी लहर आने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
संबंधित पोस्ट
Legal Aid Clinic Inaugurated at CPJ College of Higher Studies & School of Law, Narela*
- Feb 26, 2026
- 41 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Swapnil Mhaske