Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड मेगा ड्राइव • जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर छूटे हुए लोगों को दी गई वैक्सीन
- लाभार्थियों के सुविधानुसार दी गई वैक्सीन, जरूरतमंदों के घरों तक पहुँची वैक्सीनेशन टीम
- सभी लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर लगाया गया टीका
खगड़िया-
जिले में शत-प्रतिशत लोगों का कोविड वैक्सीनेशन जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को लेकर लगातार वैक्सीनेशन अभियान के तहत शिविर आयोजित कर लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही हर जरूरी निर्णय भी लिए भी लिए जा रहे और हर आवश्यक पहल भी की जा रही है। जिसका सार्थक परिणाम भी दिखने लगा है। वहीं, सोमवार को जिले भर में कोविड मेगा ड्राइव चलाया गया। जिसके माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर अबतक किसी भी कारणवश वैक्सीन से वंचित लोगों को टीकाकृत किया गया। साथ ही सेकेंड और प्रीकाॅशनरी डोज लेने की निर्धारित समयावधि पूरा करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। इधर, विशेष अभियान का सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, परवत्ता सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न सेशन साइटों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश देते दिखे।
- सभी लाभार्थियों को प्राथमिकता के तौर पर लगाया गया टीका :
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, जिले के सभी प्रखंडों में विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया । सभी सेशन साइटों पर सभी लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेट किया गया। विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए सभी सेशन साइटों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती एवं वैक्सीन वाइल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। ताकि एक भी व्यक्ति को वैक्सीन के अभाव में लौटना नहीं पड़े। वहीं, उन्होंने बताया, जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति देने के लिए वैक्सीनेशन टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।
- जरूरतमंदों के घरों तक पहुँची वैक्सीनेशन टीम :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत जिले के सभी प्रखंडों में चयनित जगहों पर तो विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया है । किन्तु, जो लोग शिविर स्थल तक आने में असमर्थ थे, उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई, यानी उनके घर पर जाकर स्वास्थ्य टीम द्वारा वैक्सीन दी गई। ताकि ऐसे लाभार्थी भी वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके तथा सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी के खतरे से सुरक्षित हो।
- परवत्ता में 33 सेशन साइटों पर आयोजित हुई शिविर :
परबत्ता सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन ने बताया, सीएचसी अंतर्गत 33 सेशन साइटों पर शिविर आयोजित किया गया । सभी जगहों पर लाभार्थियों की अच्छी उपस्थिति देखी गई। इसके अलावा जो लोग शिविर स्थल पर आने में असमर्थ थे, उन्हें घर-घर दस्तक वैक्सीनेशन अभियान के तहत घर जाकर सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई।
- इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।
- नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
संबंधित पोस्ट
CPJ Group of Institutions to Welcome New Batch with Grand Orientation Programme 2026
- Aug 06, 2026
- 81 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar