Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
एमडीए अभियान की सफलता को लेकर निकाली गई जागरूकता, घर-घर पहुँचाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की जानकारी
- फाइलेरिया उन्मूलन • सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन और डीभीबीडीसीओ ने रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- 10 फरवरी से जिले भर चलेगा एमडीए अभियान, घर-घर जाकर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा
भागलपुर-
आगामी 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले भर में शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की सफलता को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग पूरी ताकत झोंक दिया है। साथ ही उक्त कार्यक्रम को हर हाल में सफल बनाने के लिए चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी पदाधिकारी और कर्मी दिन-रात एक कर जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कार्यालय से जागरूक रथ निकाला गया। जिसे सिविल सर्जन डाॅ. अंजना कुमारी एवं डीभीबीडीसीओ डाॅ. दीनानाथ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के माध्यम से पूरे शहर में घर-घर तक फाइलेरिया उन्मूलन के फाइलेरिया से बचाव का संदेश और दवाई का सेवन से होने वाले फायदे समेत अन्य आवश्यक और जरूरी जानकारी पहुँचाई जाएगी। ताकि सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक हो सके और अधिकाधिक लोग दवाई का सेवन कर सके। इस मौके पर भीडीसीओ रविकांत कुमार, पिरामल फाउंडेशन से आनंद श्रीवास्तव, पीसीआई से अनंत पांडेय आदि मौजूद थे।
- 17 दिनों तक चलेगा अभियान, सभी लोग दवाई का करें सेवन :
इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. अंजना कुमारी ने कहा, सामुदायिक स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति तक एमडीए अभियान की संदेश पहुँच सके। इसी उद्देश्य से जागरूकता रथ निकाला गया। जिसके माध्यम समाज प्रत्येक व्यक्ति तक फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश पहुँचाई जाएगी और इस बीमारी से बचाव के लिए दवाई का सेवन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने ने कहा, मैं जिले के तमाम जिले वासियों से अपील करती हूँ कि फाइलेरिया से बचाव के लिए निश्चित रूप से दवाई का सेवन करें। क्योंकि, इस बीमारी से बचाव का यही एकमात्र सबसे बेहतर और आसान उपाय है। इस दवाई का सेवन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसलिए, सभी लोग दवाई का सेवन करें और अपने परिवार और समाज के लोगों को भी दवाई का सेवन के लिए प्रेरित करें। वहीं, उउन्होंने ने बताया, यह अभियान 17 दिनों यानी 26 फरवरी तक चलेगा।
- फाइलेरिया से बचाव के लिए भी किया जाएगा जागरूक :
डीभीबीडीसीओ डाॅ. दीनानाथ ने कहा, जागरूकता रथ के माध्यम से पूरे शहर के लोगों को ना सिर्फ एमडीए अभियान दवाई का सेवन की जानकारी दी जाएगी। बल्कि, फाइलेरिया के कारण, लक्षण और इससे बचाव की भी जानकारी देकर सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही दवाई का सेवन से होने वाले लाभ, इस अभियान का उद्देश्य, फाइलेरिया से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है समेत तमाम आवश्यक और जरूरी जानकारी भी दी जाएगी और जागरूक भी किया जाएगा।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 119 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar