- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
मुंगेर जिला में कुल 14,357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 14,235 मरीज हुए हैं स्वस्थ्य
- by
- Jul 07, 2021
- 1876 views
- कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहा लगातार सुधार, बुधवार को मिले मात्र 2 संक्रमित मरीज
- बुधवार तक कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 658348 लोगों का सैम्पल
मुंगेर, 07 जुलाई-
जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार को मात्र 2 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें 1 पुरुष और 1 महिला संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार तक जिला में पाए गए कुल 14,357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 14,235 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस प्रकार से देखा जाय तो जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। जिला भर में बुधवार तक कुल 113 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। इसके अलावा मुंगेर से बाहर जिला के कुल 21 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से सुधार हो रहा-
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई जीतकर स्वस्थ्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में बुधवार तक कुल 1515 मरीज भर्ती हुए। इनमें से अभी कोई भी मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं हैं जबकि सिर्फ एक मरीज को दूसरी जगह रेफर किया गया है। बुधवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज को मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं किया गया हैं।
कोरोना जांच के लिए कुल 658348 लोगों का सैम्पल लिया गया-
उन्होंने बताया कि जिला में बुधवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 658348 लोगों का सैम्पल लिया गया है। इनमें से अभी मात्र 9 एक्टिव केस हैं । जिला में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछली तारीख तक कुल 1967 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए कुल 650 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 110 लोगों का सैम्पल लिया गया है।
सभी जिलावासी पूरी सावधानी के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें-
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से जिला में कोरोना वायरस के तेजी घट रहे मामले और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिख रही कमी को देखते हुए पिछले 05 मई से जिले में जारी लॉक डॉउन में काफी ढील दी गई है | बुधवार से 8 अगस्त तक अनलॉक 4 की शुरुआत हो गई है। इसमें सामान्य लोगों के साथ - साथ व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए ढेर सारी सुविधाएं दी गई हैं । जिला के सभी लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिला में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ कम हुआ है बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी जिलावासी पूरी सावधानी के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ही कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर से बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों कि नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अनलॉक 4 के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
संबंधित पोस्ट
Mega Job Fair – 2026 13 March 2026 | CPJ Group of Institutions, Narela, Delhi
- Mar 10, 2026
- 106 views

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar