Breaking News |
- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice

टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने में सभी लोगों की भूमिका महत्वपूर्णः सीएस
-बिहार कभी भी 10 करोड़ के टीकाकऱण के आंकड़े को कर सकता है पार
-बांका में भी कोरोना टीका की पहली व दूसरी डोज लेने वालों की संख्या संतोषजनक
बांका, 29 दिसंबर
बिहार 10 करोड़ के टीकाकरण के आंकड़ों को पार करने वाला है। बांका में भी कोरोना टीका की पहली और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या काफी संतोषजनक है। इसमें सभी लोगों की भूमिका सराहनीय है। स्वास्थ्यकर्मियों से लेकर आमलोग इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जागरूकता कार्यक्रम से लेकर लोगों को समय पर टीका पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वास्थ्यकर्मी तो लगातार कोरोना की जांच से लेकर टीकाकरण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अगर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों ने इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ऐसा कहना है सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. सुधीर कुमार महतो का। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में जिस तरह से जिले के लोग अपना उत्साह दिखा रहे हैं, हमलोग जल्द ही लक्ष्य को पा लेंगे। जिले में सभी लोगों का टीकाकरण हो जाने के बाद कोरोना का खतरा कम हो जाएगा। जिले के सभी लोगों का टीकाकरण करने को लेकर प्रतिदिन टीकाकरण हो रहा है। महाअभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है। जिले के सभी लोगों के टीकाकरण को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
लोगों के मन में कोरोना टीका के प्रति कोई शंका नहीः अमरपुर प्रखंड की भदरिया पंचायत की मुखिया निधि नेहा का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही सबसे बेहतर विकल्प है। यही कारण है कि हमलोग लगातार टीकाकरण अभियान में सहयोग कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने से लेकर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं। शुरुआत में कोरोना टीका को लेकर लोगों के मन में जरूर भ्रम था, लेकिन अब वह दूर हो गया है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज कुमार का कहना है कि अब लोगों के मन में टीका के प्रति कोई भ्रम नहीं है। जो भी था वह दूर हो गया है। हमलोगों ने लोगों को समझाया तो अब उनके मन से हर तरह की शंका दूर हो गई है। अब जिले के काफी लोगों ने कोरोना का टीका ले लिया है, इस वजह से भी लोगों के मन से टीका के प्रति भ्रम दूर हो गया है। इस वजह से भी काफी सारे लोग टीका लेने के लिए सामने आ रहे हैं।
घर-घर जाकर एक-एक लोगों का टीकाकरण हो रहा सुनिश्चितः लखनोदी पंचायत की आशा कार्यकर्ता कविता देवी कहती हैं एक-एक घर जाकर हर किसी का टीकाकरण सुनिश्चित कर रही हूं। कोई भी व्यक्ति कोरोना का टीका लेने से छूट नहीं जाए, इसलिए घर-घर के एक-एक सदस्यों की जानकारी लेती हूं। इसमें अब लोग भी काफी सहयोग कर रहे हैं। हमारे क्षेत्र में अधिकतर लोगों का टीकाकरण हो गया है। जिनलोगों की दूसरी डोज बाकी है, उन्हें समय पर जाकर लगवा आउंगी। लोगों के मन में टीका के प्रति अब कोई संदेह नहीं है। पहले जरूर लोग टीका लेने से हिचकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
संबंधित पोस्ट
Indian Industries to Get Global Platform as Index 2025 2.0 to Be Held in Patna,Bihar
- May 21, 2025
- 59 views
Bethal Football Academy Shines at Blue Cup Tournament Despite U-11 Final Heartbreak
- May 18, 2025
- 317 views
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar